spot_img
spot_img
spot_img

CSK हारी तो माही ले सकते हैं रिटायरमेंट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • रैना ने कहा– जीते तो उन्हें एक साल और खेलने के लिए मनाऊंगा

 kohramlive desk : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के वर्तमान कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी IPL का अगला सीजन यानी अगला आईपीएल  नहीं खेल सकते हैं। टीम के मिडिल ऑर्डर के बैट्समैन सुरेश रैना ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है। रैना ने कहा है कि अगर CSK IPL 2021 जीतती है, तो वे धोनी को अगला सीजन खेलने के लिए भी मनाएंगे। स्पष्ट है कि टीम के हारने पर धोनी लीग से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी ने 2020 में ही संन्यास ले लिया था।

Read more: 13 जुलाई को रांची पहुंचेंगे नये राज्‍यपाल रमेश बैस, 14 को शपथ ग्र‍हण

तो मैं भी अगला सीजन नहीं खेलूंगा

रैना ने कहा है कि अगर धोनी भाई अगला सीजन नहीं खेलते हैं, तो मैं भी नहीं खेलूंगा। मैं 2008 से उनके साथ ही खेलता आ रहा हूं और साथी ही लीग को छोड़ूंगा। अगर CSK मौजूदा सीजन जीत जाती है, तो मैं उनसे टीम के साथ बने रहने को कहूंगा। इससे पहले दोनों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भी साथ-साथ ही संन्यास लिया था।

अगले सीजन से जाएंगी दो नयी टीमें

रैना ने कहा कि मेरे पास अभी 4-5 साल का क्रिकेट बचा है। हमें इस साल IPL खेलना है। इसके बाद अगले सीजन से 2 नई टीमें आ जाएंगी। मुझे लगता है कि मैं जब तक IPL खेलूंगा, इसी टीम के लिए खेलूंगा। मुझे उम्मीद है कि हम इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Read more:सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

2008 से साथ-साथ खेलते आ रहे हैं धोनी और रैना

40 साल के धोनी और 34 साल के रैना टूर्नामेंट की शुरुआत से ही चेन्नई फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं। 2016 में CSK पर 2 साल का बैन लगा था। तब धोनी और रैना 2 अलग-अलग टीम से खेले थे। धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और रैना गुजरात लायंस से खेले थे। 2018 में CSK की वापसी के बाद दोनों एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी से जुड़ गए थे। CSK ने 2018 IPL जीता भी था। टीम अब तक कुल 4 IPL ट्रॉफी जीत चुकी है।

रैना ने 2020 सीजन निजी कारणों से मिस किया था

वहीं, रैना ने 2020 सीजन निजी कारणों की वजह से मिस किया था। इस वजह से चेन्नई IPL इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल ऑक्शन में उन्हें टीम से निकाल दिया जाएगा, पर टीम ने उन्हें रिटेन किया। इस साल रैना ने निराश नहीं किया और टीम के शानदार परफॉर्मेंस में योगदान दिया। वे इस सीजन में अब तक 7 मैचों में 123 रन बना चुके हैं। टीम भी 7 में से 5 मैच जीत चुकी है।

Read more:4G डाउनलोड स्पीड में JIO की बादशाहत कायम, अपलोड में Vi इंडिया ने मारी बाजी

धोनी-रैना ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया था संन्यास

धोनी-रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने अपने 15 साल के इंटरनेशनल करियर में कई उपलब्धियां हासिल कीं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी, ICC वनडे वर्ल्ड कप 2011 और ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2007 पर कब्जा किया। यही नहीं उनके नेतृत्व में CSK टीम 4 बार IPL चैंपियन भी बन चुकी है।

Read more:Harbhajan Singh के घर एक बार फिर गूंजी किलकारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

Kohramlive : श्रीलंका के दांबुला में रविवार को भारत...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...