UP : रविवार दोपहर को लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा इलाके में UP ATS ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। दोनों 15 अगस्त से पहले प्रदेश में धमाके करने के फिराक में थे। UP ADG, (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 2 ने बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए अलकायदा के अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े दो आतंकवादियों (मिन्हाज अहमद और मसीरुद्दीन) को धर दबोचा है। संदिग्ध आतंकियों के पास से विस्फोटक और असलहे बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकियों के पाकिस्तान से भी कनेक्शन हैं।

Read more:महिलाओं को Sex Workers बनने पर विवश कर रहा ये वजह…
Read more:शादी के फेरे लेने से पहले जंगल में भाग गए दूल्हे राजा, फिर….
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया
उमर हलमंडी नामक हैंडलर को भारत में आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने के लिए निर्देश दिए गए थे। उमर हलमंडी पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियां चलाता है। उमर हलमंडी द्वारा भारत में आतंकियों की भर्ती करने और उन्हें रेडिक्लाइज करने का काम किया जा रहा था। उसने कुछ जिहादी प्रवृत्ति के लोगों को लखनऊ में चिन्हित और नियुक्त करके अल-कायदा के मॉड्यूल को खड़ा किया. प्रमुख सदस्यों में मिन्हाज, मसीरुद्दीन व शकील का नाम सामने आया है।
धमाके की योजना बनाने में सिराज अहमद का बेटा मिन्हाज अहमद जोकि रिंग रोड का रहने वाला है और अमीनुद्दीन का बेटा मसीरुद्दीन मुख्य भूमिका निभा रहे थे. इस आतंकवादी गिरोह में लखनऊ, कानपुर के इनके अन्य साथी भी शामिल हैं। इन सबके द्वारा उत्तर प्रदेश में मुख्यतः लखनऊ में कभी भी आतंकवादी घटना की जा सकती थी. जानकारी मिलने के बाद गंभीरता को देखते हुए आतंकवादियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सर्च ऑपरेशन में विस्फोटक पदार्थ व एक पिस्टल बरामद हुई है, जिसके बारे में और जानकारी इकट्ठा की जा रही है। बरामद आईईडी को बम डिस्पोजल की टीम की मदद से निष्क्रिय कराया जा रहा। दूसरी टीम ने अमीनुद्दीन के घर पर दबिश दी तो आरोपी के घर से भी भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। UP ATS संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ कर रही है। वहीं, अन्य टीमों द्वारा इन संदिग्ध आतंकवादियों के अन्य सहयोगियों की तलाश हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
Read more:निखिल के मर्डर के बाद खुला राज, डीएसपी था सट्टेबाज…
Read more:मनचाहा नेग नहीं मिला, उतार दिया मासूम को मौत के घाट
UP एडीजी ने दावा किया
इन लोगों ने उमर हलमंडी के निर्देश पर अपने अन्य सहयोगियों की मदद से 15 अगस्त से पहले उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों- विशेषकर लखनऊ में महत्वपूर्ण स्थानों/स्मारकों/भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट करने, मानव बम आदि द्वारा आतंकवादी घटना करने की योजना बनाई थी। इसके लिए संदिग्धों ने विस्फोटक भी इकट्ठा किया था।
Read more:रूड्स के सदस्यों ने डुंडीगारा गांव में किया पौधरोपण
Read more:मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़ा, लगभग 20 हजार कैश ले उड़े चोर
Read more:अनोखा रिवाज… Marriage के बाद तीन दिनों तक टॉयलेट में नो इंट्री, देखें वीडियो
Read more:CSK हारी तो माही ले सकते हैं रिटायरमेंट




