spot_img

काम से लौटा घर, जो कुछ देखा….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO : दो क्वार्टरो में ताला तोड़कर रविवार की रात लाखों की चोरी की गई। चोर घर की अलमारी से सोने की चेन एवं कान का झुमका चोरी कर फरार हो गए। चोरी डीवीसी चंद्रपुरा प्लांट के अधिकारी सचिन कुमार के क्वार्टर सी 29 में  हुई है। इस संबंध में डीवीसी अधिकारी सचिन कुमार ने कहा कि रविवार को क्वार्टर बंद कर बोकारो थर्मल गए हुए थे। घर की चाबी सफाई वाली को दे रखी थी। सुबह बगल के क्वार्टर वाले ने फोन कर चोरी की घटना की जानकारी दी। हम क्वार्टर पहुंचे अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी गई सोने की हार की कीमत लगभग 85 हजार और झुमका की कीमत 30 हजार रुपये है। इसके साथ कुछ नकद लेकर चोर भाग गए।

मकान मालिक दिल्‍ली में, हो गई चोरी

दूसरी चोरी की घटना को अंजाम डी टाइप क्वार्टर संख्या 44  का भी ताला तोड़ कर दिया गया। क्वार्टर मालिक इंद्रजीत लोधी दिल्ली गए हैं। आने के बाद ही पता चलेगा कि क्‍या कितने की चोरी हुई है। इस घटना को लेकर पड़ोसी अभिनाश कुमार ने कहा कि इसकी जानकारी लोधी जी को दे दी गई है। कल सुबह वह दिल्ली से चंद्रपुरा आएंगे। मालिक से फोन पर बात करने के बाद उनके कहे अनुसार उनका बिखरा समान ठीक कर दिया गया है। आश्‍चर्य की बात यह है कि घर की सिर्फ अलमारी से ही चोरी की गई है। बाकी सारा समान सुरक्षित है। घटना को लेकर सचिन कुमार ने चंद्रपुरा थाना में लिखित आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दोनों घटनाएं बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र की हैं।

Read more:बीच नदी में डूबी यात्रियों से भरी नाव, मच गई चीख पुकार

Read more:Phone बार-बार कर रहा Hang तो अपनाएं ये 5 धांसू Tricks…

Read more:थर्मल पावर प्‍लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत

Read more:…और थाने में ही रेत दिया पत्‍नी का गला

Read more:ससुराल में हुआ अपमान, युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…

Read more:डेढ़ माह पहले हुआ था अंतिम संस्कार, अचानक आकर बोली मैं जिंदा हूं…

Read more:घर से भागी रानी बनी दारोगा दीपक की दुल्हन, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...