दिल्ली: पूर्व आईएफएस (IFS) अधिकारी रणजीत सेठी ने खुद को गोली मार ली। जानकारी के अनुसार उन्होंने डिफेंस कालोनाी स्थित अपने घर में इस घटना को अंजाम दिया। जांच के दौरान जानकारी मिली कि रिटायर्ड अधिकारी बीमार चल रहे थे और एक दिन पहले ही अस्पताल से घर लौटे थे। उन्होंने अपने कमरे में खुद को गोली मारी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक रंजीत सेठी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल, अभी आत्महत्या क्यों गई इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…
अजनबी व्यक्ति ने दी थी सूचना
दिल्ली पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे पीसीआर कॉल सेंटर में एक व्यक्ति ने रणजीत सेठी के घायल होने की सूचना दी। कॉलर ने बताया कि एक व्यक्ति गोली लगने से घायल है और उसे एंबुलेंस की जरूरत है। इसके बाद डिफेंस कॉलोनी थाने के एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
इसे भी पढ़ें : हमको मेरा पति चाहिए भइया… बच्चा लोग को उसका पापा…
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद












