spot_img
spot_img
spot_img

कांटाटोली के गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स में छापा, जानें क्यों….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi :  राजधानी रांची में भ्रूण लिंग जांच और अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। बुधवार को कांटाटोली चौक के पास स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी कर अल्ट्रासाउंड मशीन समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर केंद्र को तत्काल सील कर दिया। यह कार्रवाई रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट (PC & PNDT Act) के तहत की गई। खबर है कि जिला प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि कांटाटोली चौक के निकट गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर संचालित सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना वैध पंजीकरण के चलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने केंद्र पर दबिश दी। इस बीच रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने मीडिया से कहा कि भ्रूण हत्या और लिंग अनुपात को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी की जाए और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

मशीन, कंप्यूटर और रजिस्टर जब्त

छापेमारी के दौरान टीम ने केंद्र से  GE कंपनी की अल्ट्रासाउंड मशीन, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, एएनसी रजिस्टर, बिल बुक एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर लिये। जांच के बाद पूरे केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। कार्रवाई में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी शामिल रहे। छापामारी का नेतृत्व एक मजिस्ट्रेट कर रहे थे। इधर, रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने मीडिया से कहा कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत बिना वैध अनुमति के अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों में जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे अवैध केंद्रों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

इसे भी पढ़ें : यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : मुहर्रम जुलूस पर रांची में इन प्रमुख मार्गों पर नो-एंट्री… जानें

इसे भी पढ़ें : वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस CM का अंदाज देख लोग बोले, ‘यही है जनता का नेता’… देखें वीडियो

Kohramlive : तमिलनाडु के CM विजय नई सरकारी बसों...

भेड़ा पुल पर पुलिस का एक्शन, नाकाम हो गया ये खेल…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नशामुक्त झारखंड अभियान...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

रिम्स के नये डायरेक्टर होंगे ये, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के...

“नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता...