spot_img

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’, कोविंद समिति की ये सिफारिशें… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने आज ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर अपनी रिपोर्ट सौंपी। यह रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गई है। इसमें सिफारिश की गई है कि त्रिशंकु सदन, अविश्वास प्रस्ताव की स्थिति में शेष पांच साल के कार्यकाल के लिए नये सिरे से चुनाव कराये जा सकते हैं। लोकसभा और राज्यों की विधानसभा के सहित विभिन्न निकायों के एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर बनी समिति एक साथ चुनाव कराने के लिए दो चरणों वाले दृष्टिकोण की सिफारिश की है। समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले चरण के रूप में, लोकसभा और विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराये जा सकते हैं। वहीं, 100 दिन के अंदर दूसरे चरण में स्थानीय निकायों के चुनाव कराये जा सकते हैं।

समिति ने एक साथ चुनाव कराने के लिए उपकरणों, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों संबंधी जरूरतों के लिए पहले से योजना बनाने की सिफारिश की। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राज्य चुनाव अधिकारियों के परामर्श से एकल मतदाता सूची, मतदाता पहचान पत्र तैयार करेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गई 18626 पन्नों की रिपोर्ट में कोविंद की अगुवाई वाली समिति ने कहा है कि एक साथ चुनाव कराये जाने से विकास प्रक्रिया और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिलेगा, लोकतांत्रिक परंपरा की नींव गहरी होगी और इंडिया जो कि भारत है की आकांक्षाओं को साकार करने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट में 191 दिनों के हितधारकों, विशेषज्ञों और अनुसंधान कार्य के साथ व्यापक परामर्श का नतीजा शामिल है।

यह लोग भी रहे मौजूद

कोविंद ने जब राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपी उस वक्त उनके साथ समिति के सदस्य गृह मंत्री अमित शाह, वित्त आयोग के पूर्व प्रमुख एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद और विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल थे।

इसलिए बंद हुआ था एक साथ चुनाव कराना

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट में 1951-52 और 1967 के बीच तीन चुनावों के डाटा का इस्तेमाल किया गया है। यहां यह तर्क दिया गया है कि एक पहले की तरह अब भी एक साथ चुनाव करना संभव है। बताया गया कि एक साथ चुनाव कराना तब बंद हो गया था जब कुछ राज्य सरकारें अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही गिर गई थीं या उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था, जिससे नये सिरे से चुनाव कराने की जरूरत पड़ी।

इसे भी पढ़ें :ASI से SI बने 1132 अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :जब बेटी का माय-बाप खटकने लगा तो कर गया भयानक कांड…

इसे भी पढ़ें :भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी… देखें

इसे भी पढ़ें :पटना सिविल कोर्ट में ब्ला’स्ट, वकील की जान गई…

इसे भी पढ़ें :फर्जी तरीके से लाइसेंस हासिल किया, माफिया डॉन को उम्र कैद की सजा…

इसे भी पढ़ें :फर्जी तरीके से लाइसेंस हासिल किया, माफिया डॉन को उम्र कैद की सजा…

इसे भी पढ़ें :AK-47 के साथ खूंखार एरिया कमांडर धराया, क्या बोल गये IG… देखें

इसे भी पढ़ें : हरियाणा के नये CM बने नायब सैनी, चार अन्य मंत्री ने भी ली शपथ

इसे भी पढ़ें : ‘घर में शादी है, श्मशान घाट बना देंगे’, क्या बोले मुखिया और बेटा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झारखंड में स्टूडेंट्स को CM ने दी बड़ी सौगात… देखें

इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया में जल्द होगी शमी की वापसी… जानें कब

इसे भी पढ़ें :देश में लागू हुआ CAA, किन्हें मिलेगी नागरिकता… जानें

इसे भी पढ़ें :सिर्फ इस शक में बेटी को का’ट डाला…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...