Hazaribagh (Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया वासुदेव कुमार यादव के बेटे करण यादव पर फायरिंग की गई। गनीमत यह रही कि गोली करण को नहीं लगी। गोली की आवाज सुन कर आसपास से लोगों को जुटता देख फायरिंग करने वाला बदमाश वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। करण यादव का कहना है कि भागने से पहले बदमाश अमरीश राणा ने उसे धमकी दी है कि तेरे घर में शादी है ना, पूरे घर को श्मशान घाट बना देंगे। करण का इल्जाम है कि अमरीश राणा उसकी हत्या करना चाहता था। घटना के समय वह बाल कटाने एक सैलून में गया था। यह सैलून बादम चौक पर है। उस समय शाम के साढ़े 6 बज रहे थे। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में खूब गुस्सा है। गरीब-गुर्गो की आवाज को बुलंद करने के चलते मुखिया वासुदेव कुमार यादव के कई दुश्मन हो गये हैं। उनकी जान खतरे में हैं। उन्होंने कई बार पुलिस कप्तान से लेकर थानेदार तक अपनी सुरक्षा को लेकर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है, पर लगता है प्रशासन को किसी खास पल का इंतजार है। मुखिया ने कहा कि उनके बड़े बेटे की शादी की तैयारी चल रही है। इसको लेकर उनका इधर-उधर आना-जाना लगा रहता है, ऐसे में अगर कुछ हुआ तो सीधे तौर पर प्रशासन जिम्मेदार होगा। सुने क्या बोले मुखिया वासुदेव कुमार यादव और उनके बेटे करण यादव…
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन : CM चंपई
इसे भी पढ़ें :SC के इस फैसले का BJP ने किया स्वागत, क्या कुछ बोले प्रतुल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची-खूंटी रोड पर दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, NH जाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दागी युवक के पास से मिला उम्दा पिस्टल…
इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर रॉबिन मिंज की बाइक के उड़े परखच्चे…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन पहुंचे गढ़वा, 5 खास योजनाओं के काटे फीते…
इसे भी पढ़ें :महिला आयोग की सदस्य पहुंची दुमका, बोल गईं यह बड़ी बात… जानें
इसे भी पढ़ें :शार्दुल ने लगाया तूफानी शतक…








