spot_img
spot_img
spot_img

सुशांत के दुनिया से रुखस्त होने के बाद मिला रेंटर, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : जिस आलीशान फ्लैट में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रहते थे, वो बीते ढाई साल से खाली पड़ा है। इस खाली पड़े फ्लैट को भाड़े पर लेने को कोई तैयार नहीं था। जैसे ही लोगों को यह पता चलता था कि सुशांत ने इसी घर में सुसाइड किया था तो रेंट पर लेना तो दूर लोग झांकने तक नहीं जाते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब इस फ्लैट को लेने के लिये एक किरायेदार मिल गया है। यह फ्लैट बांद्रा वेस्ट में है। मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट ब्रोकर रफीक मर्चेंट का कहना है कि एक व्यक्ति 5 लाख रुपए महीने के रेंट पर फ्लैट लेने के लिए राजी हो गया है। वहीं किराएदार को 30 लाख रुपये सिक्योरिटी भी जमा करना होगा। समन्दर किनारे अपार्टमेंट के इस फ्लैट में चार बड़े रूम हैं। इसमें एक बड़ा हॉल और एक ड्राइंग रूम है। सुशांत इस फ्लैट का हर महीने 4.51 लाख किराया देते थे।

ब्रोकर रफीक मर्चेंट ने कहा – ‘हमें एक किरायेदार मिल गया है। हम चीजों को अंतिम रूप देने के लिए परिवार के साथ बातचीत कर रहे हैं। बातचीत बिल्कुल अंतिम फेज में है। वहीं फ्लैट के रेंट और ब्रोकरेज के अलावा किराएदार को 6 महीने की डिपॉजिट मनी 30 लाख रुपए भी देने पड़ेंगे।” यहां याद दिला दें कि रफीक ने दो महीने पहले फ्लैट का एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया था कि सुशांत के इस बांद्रा वेस्ट वाला फ्लैट खाली का खाली पड़ा हुआ है और इसे लेने वाला कोई किराएदार नहीं मिल रहा है। रफीक ने कहा था- इस फ्लैट की हिस्ट्री जानते ही लोग मना कर देते थे। लोग इस फ्लैट को लेने में डरते हैं। रफीक का कहना है कि फ्लैट का मालिक इसके रेंट में कोई कमी नहीं करना चाहता क्योंकि अगर वो ऐसा करता है वो फ्लैट जल्दी बिक जाएगा।

गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत इसी फ्लैट में रहस्यमयी तरीके से मृत पाये गये थे। शुरूआती जांच में इसे सुसाइड केस माना गया था, लेकिन बाद में यह केस CBI को सौंपा गया। CBI जांच में ड्रग्स एंगल खुल कर सामने आया था।जांच में ड्रग्स सिंडिकेट की बात भी सामने आई थी। इस ड्रग्स केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती बुरी तरह फंसी थीं। रिया पर खुद भी ड्रग्स लेने और सुशांत को भी ड्रग्स देने का इल्जाम लगा था।

इसे भी पढ़ें : भारत में Omicron XBB.1.5 की एंट्री, अलर्ट मोड पर हेल्थ डिपार्टमेंट

इसे भी पढ़ें :सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

इसे भी पढ़ें :हवाई सफर में ओछी हरकत, लग सकता है उड़ान पर पांबदी, जानें कैसे…

इसे भी पढ़ें :पेरिस जा रहे 210 यात्रियों को दिल्ली में उतरना पड़ा, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :मुंबई शिफ्ट हुए #RishabhPant, BCCI ने कहा- लिगामेंट की होगी सर्जरी

इसे भी पढ़ें :“Rims प्रबंधन होश में आओ…” पहरेदार और ट्रॉलीमैन कर रहे जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :अब सिनेमाघरों में नहीं कर पाएंगे ये काम…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...