Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन मौसम विभाग ने गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की है। झारखंड के उत्तर पूर्वी और पश्चिमी भागों बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि 11 और 12 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में हल्के गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 14 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची और इसके आसपास के क्षेत्र में हल्के बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई तो रोपनी हुई है लेकिन अब भी कम बारिश की वजह से किसानों के चेहरे में उदासी है। कई जगहों पर पटवन के बाद रोपनी की जा रही है। अगर बाद में होने वाली सामान्य बारिश नहीं हुई तो फसल सूखने का खतरा बढ़ सकता है। रांची जिले में खरीफ सीजन में अभी तक मात्र 29.8 फीसदी ही धान की रोपनी हुई है। जिले के 18 प्रखंडों में अभी तक पूरी तरह से रोपनी की स्थिति नहीं बनी है।
इसे भी पढ़ें :पूरे परिवार का खा*त्मा करने वाला कुख्यात पुलिस कस्टडी में… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची में इस दुकान में लगी आग, एक की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :आपके पास है ATM कार्ड तो जरूर पढ़ें यह खबर…
इसे भी पढ़ें :लल्ला म*र गई, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड आदिवासी महोत्सव में लगा फिल्म फेस्टिवल, क्या-क्या दिखाया गया… जानें
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट से जाता था दिल्ली, ‘राजधानी’ से लाता था चरस, क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट
इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट








