spot_img
spot_img
spot_img

Reliance Retail का शानदार प्रदर्शन : रोजाना खोले 7 नए स्टोर्स, 1.5 लाख नई नौकरियां दी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

• 1 लाख नई नौकरियां छोटे और मझौले शहरों में
• एक वर्ष में 2500 से अधिक नए स्टोर खोले
• स्टोर्स की कुल संख्या 15 हजार के पार

Kohramlive Desk : Reliance Retail का चमकदार प्रदर्शन लगातार जारी है। कंपनी का दावा है कि पिछले वित्तिय वर्ष में उसने रिकॉर्ड 1 लाख 50 हजार नई नौकरियां पैदा की हैं और वह भी तब जब पूरी दुनिया कोविड माहमारी के दुष्परिणामों से जूझ रही थी। कंपनी के वित्तिय परिणामों के मुताबिक Reliance Retail का स्टाफ 70 फीसदी बढ़ कर 3 लाख 61 हजार हो गया है। रिटेल और अन्य बिजनेस में कुल मिलाकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2 लाख 10 हजार नई नौकरियां दी हैं। कंपनी के वित्तिय परिणामों में यह बात सामने आई है।

गौर करने वाली बात यह है कि रिलायंस रिटेल ने जो 1.5 लाख नई नौकरियां दी हैं उनमें से 1 लाख से अधिक नौकरियां छोटे व मझौले शहरों में दी गई हैं। कंपनी के बयान के मुताबिक रिलायंस रिटेल छोटे व मझौले शहरों में नई नौकरियां इसलिए दे पाया क्योंकि इन शहरों में उसके स्टोर्स का नेटवर्क तेजी से बढ़ा है। स्टोर्स के साथ इन शहरों में डिजिटल और न्यू कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का विस्तार भी तेजी से हुआ है।

पिछले वित्तिय वर्ष में रिलायंस ने आशचर्यचकित करने वाली रफ्तार से नए स्टोर्स खोले हैं। कंपनी ने रोजाना करीब 7 नए स्टोर्स के हिसाब से कुल 2500 से अधिक स्टोर्स खोले। सिर्फ पिछली तिमाही में ही कंपनी ने 793 नए स्टोर्स अपने पोर्टफोलियो में जोड़े हैं। बताते चले कि कंपनी के स्टोर्स की कुल संख्या 15 हजार के पार पहुंच गई है। स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलायंस रिटेल के रजिस्टर्ड ग्राहकों की संख्या 19 करोड़ 30 लाख के पार जा पहुंची है।

रिलायंस के स्टोर्स की संख्या 15 हजार के पार पहुंचने और नई नौकरियों पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “इस वर्ष भी रिलायंस देश के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में कामयाब रही है और भारत के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक बनी हुई है। पिछले एक साल में हमने दो लाख 10 हजार से अधिक कर्मचारियों को जोड़ा है। रिटेल और टेक्नोलॉजी बिजनेस ने नई नौकरियां पैदा करने में अहम रोल अदा किया है”

नए स्टोर खोलने और नई नौकरियां देने के साथ रिलायंस रिटेल ने इस वित्तिय वर्ष में कमाई भी खूब की है। रिटेल कारोबार का रिकॉर्ड वार्षिक राजस्व लगभग 200,000 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय में भी इजाफा देखने को मिला, तिमाही आधार पर रिलायंस रिटेल की आय 31 मार्च 2022 को समाप्‍त हुई चौथी तिमाही में बढ़कर 58,019 करोड़ रुपये हो गई है। पिछली तिमाही यानी दिसंबर 2021 तिमाही में कंपनी की आय 57,717 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। रिलायंस रिटेल का साल का नेट प्रॉफिट 7,055 करोड़ रुपये तथा चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 2,139 करोड़ रुपये रहा।

इसे भी पढ़ें : Reliance Jio फिर नंबर वन पर, 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 Mbps का उछाल– ट्राई

इसे भी पढ़ें :  इंडियन रेलवे ने बच्‍चों के लिए शुरू की ये सुविधा, अभी चलेगा ट्रायल, फिर…

इसे भी पढ़ें : गांव की सरकार बनाने उमड़ी मतदाताओं की भीड़, देखें

इसे भी पढ़ें : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्‍या

इसे भी पढ़ें : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्‍या

इसे भी पढ़ें : अनुराग गुप्ता बने ADG ट्रेनिंग, अजय कुमार सिंह को DG ACB का प्रभार

इसे भी पढ़ें : “मैं झुकेगा नहीं” स्‍टाइल पहुंचा दिया हवालात… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...