spot_img

अक्षय तृतीया पर रिलायंस ने लॉन्च किया नया कलेक्शन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

 Kohramlive : ज्वैलरी ब्राण्ड रिलायन्स ज्वैल्स ने इस साल अक्षय तृतीया के अवसर पर विंध्या कलेक्शन का शानदार कलेक्शन अनावरण किया है।  ‘ज्वैल्स ऑफ इंडिया’ कलेक्शन सीरीज़ में यह 9वां कलेक्शन है। जो मध्य प्रदेश की समृद्ध कलात्मक परम्पराओं से प्रेरित है। बॉलीवुड एक्ट्रेस  दिशा पटानी ने वाराणसी स्थित रिलायन्स ज्वैल्स स्टोर में आयोजित एक  कार्यक्रम के दौरान इस एक्सक्लुज़िव फेस्टिव कलेक्शन का अनावरण किया।
अक्षय तृतीया एक पावन उत्सव है, जिसे हिंदु संस्कृति में समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं। इसी के मद्देनज़र रिलायन्स ज्वैल्स का विंध्या कलेक्शन शानदार आभूषण लेकर आया है, जो मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर एवं वास्तुकला से प्रेरित हैं। इस कलेक्शन का हर पीस का डिज़ाइन मध्य प्रदेश के लोकप्रिय स्मारकों जैसे ग्वालियर के किले, सांची स्तूप, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और मितावली एवं बटेश्वर मंदिर से प्रेरित है।
लॉन्च के अवसर पर श्री सुनील नायक, सीईओ, रिलायन्स ज्वैल्स ने कहा, ‘‘इस अक्षय तृतीया विंध्या कलेक्शन का लॉन्च भारत की विविध सांस्कृतिक धरोहर का जश्न मनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मध्य प्रदेश की समृद्ध परम्पराओं से प्रेरित यह कलेक्शन हमारी ‘ज्वैल्स ऑफ इंडिया’ सीरीज़ का नौंवा कलेक्शन है, जो भारतीय कला एवं कारीगरी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।’’ उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, ‘‘अक्षय तृतीया आभूषण खरीदने के लिए अच्छा मौका है, क्योंकि इस त्योहार को समृद्धि एवं सम्पत्ति का प्रतीक माना जाता है। इस साल हम विंध्या कलेक्शन के साथ अपने उपभोक्ताओं के लिए अपने घर समृद्धि लाने का मौका लेकर आए हैं! यह शानदार कलेक्शन न सिर्फ समृद्धि एवं भव्यता का बल्कि अक्षय तृतीया और हमारे ब्राण्ड रिलायन्स ज्वैल्स की जश्न की भावना का भी प्रतीक है।’’
दिशा पटानी ने कहा, ‘इस कलेक्शन का हर पीस अपने आप में मास्टरपीस है जो मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और वास्तुकला का प्रतीक है। मुझे इसका डायमण्ड नैकलैस डिज़ाइन खूब पसंद आया, जो उज्जैलन के कई मंदिरों का खूबसूरती से चित्रण करता है। यह सिर्फ आभूषण नहीं है; यह परम्परा और सौंदर्य का संयोजन है जो हर किसी की वार्डरोब में होना ही चाहिए।’’ विंध्या कलेक्शन में आभूषणों की व्यापक रेंज शामिल है, जिसमें खूबसूरत चोकर से लेकर बारीकी से डिज़ाइन की गई चूड़िंया हैं जिन्हें गोल्ड एवं डायमण्ड में बनाया गया है। विंध्या कलेक्शन सिर्फ आभूषण नहीं है, यह परम्परा, भव्यता और सदाबहार सौंदर्य का जश्न है। ये आभूषण किसी भी परिधान की खूबसूरती में ग्लैमर का तड़का लगा देंगे, फिर चाहे वह पारम्परिक साड़ी हो, आधुनिक परिधान या रोज़मर्रा के परिधान। तो इन नए आभूषणों को अपनाएं और स्टाइल के साथ अक्षय तृतीया का जश्न मनाएं।
विंध्या कलेक्शन रिलायन्स ज्वैल्स की असाधारण सीरीज़ ‘ज्वैल्स ऑफ इंडिया’ का नया एडीशन है, जो भारत के विविध धर्मों, परम्पराओं, वास्तुकला और कारीगरी का उजागर करता है। यह कलेक्शन मध्य प्रदेश की बेहतरीन कारीगरी और भव्यता से प्रेरित है। इस सीरीज़ के पिछले आठ कलेक्शन्स ने भी भारत के सौंदर्य को बयां करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसे भी पढ़ें :चॉकलेट बम की धमकी का जवाब पटाखे फोड़कर दूंगी : CM ममता बनर्जी

इसे भी पढ़ें :उलगुलान महारैली में गरजे नेता, छलका कल्पना और सुनीता का दर्द…

इसे भी पढ़ें :नहाने गये सुनिराम की हुई मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें :रांची में शुरू हुई उलगुलान न्याय महारैली, मंच पर…

इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में हुआ रन फॉर डेमोक्रेसी, पवन और ममता ने मारी बाजी… जानें

इसे भी पढ़ें :हेमा मालिनी की दोनों बेटियां पहुंची मथुरा, क्या बोली… जानें

इसे भी पढ़ें :IPL में आज दो मुकाबले, किस-किस के बीच… जानें

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...