spot_img

Reliance Jio ने समय से पहले किया स्पेक्ट्रम का भुगतान, 30,791 करोड़ रुपये चुकाए 

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मार्च 2021 से पहले नीलामी में हासिल किए गए स्पेक्ट्रम पर देनदारियों का निपटान हुआ
  • जियो ने वर्ष 2034-35 तक की देनदारियों का भुगतान किया
  • ब्याज पर 1200 करोड़ बचाएगी कंपनी

नई दिल्ली/मुंबई : Reliance Jio इन्फोकॉम लिमिटेड ने दूरसंचार विभाग को 30,791 करोड़ रुपये  का भुगतान समय से पहले कर दिया है। जियो ने नीलामी में प्राप्त स्पेक्ट्रम की संपूर्ण देनदारियों को चुका दिया है। वर्ष 2014, 2015, 2016 में जियो ने स्पेक्ट्रम हासिल किया था। साथ ही 2021 में भारती एयरटेल लिमिटेड से भी जियो ने स्पेक्ट्रम खरीदा था। कंपनी ने इन नीलामियों और सौदों में 585.3 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया था।

दिसंबर 2021 में हुई थी पैकेज की घोषणा

दूरसंचार कंपनियों के लिए दिसंबर 2021 में दूरसंचार विभाग ने एक पैकेज की घोषणा की थी। भुगतान की शर्तों को लचीला किया गया था। जियो ने वर्ष 2016 में प्राप्त स्पेक्ट्रम से संबंधित भुगतान की पहली किस्त अक्टूबर 2021 में ही चुका दी थी। वर्ष 2014 और 2015 में नीलामी में प्राप्त स्पेक्ट्रम की संपूर्ण डेफर्ड देनदारियों के साथ-साथ ट्रेडिंग के माध्यम से प्राप्त स्पेक्ट्रम की देनदारियों को जियो ने जनवरी 2022 में समय पूर्व भुगता दिया है।

ब्याज पर ही सालाना 12 सौ करोड़ की होगी बचत

ये देनदारियां वित्त वर्ष 2022-23 से 2034-2035 तक वार्षिक किश्तों में देय थीं और ब्याज दर 9.30% से 10% प्रति वर्ष के बीच थी। कंपनी का अनुमान है कि समय से पहले भुगतान करने से केवल ब्याज पर ही सालाना 1200 करोड़ रुपये की बचत होगी।

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर गैंगस्‍टर की हनक देख सनक गये SDM, देखें क्‍यों…

इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्‍तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी…

इसे भी पढ़ें : 60 डिसमिल जमीन न बन जाये जी का जंजाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...