spot_img

21.9 एमबीपीएस के साथ 4G डाउनलोड स्पीड में रिलायंस जियो फिर अव्‍वल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

4जी अपलोड स्पीड में वीआई इंडिया पहले नंबर पर, ट्राई ने अक्टूबर माह के जारी किए आंकड़े

New Delhi:  अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो एक बार फिर 4G डाउनलोड स्पीड में अव्वल साबित हुई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ट्राई द्वारा जारी अक्‍टूबर माह के आंकड़ों के  अनुसार, जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 21.9 एमबीपीएस मापी गई। सितंबर माह के मुकाबले इसमें 1 एमबीपीएस का उछाल देखने को मिला। सितंबर में जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड 20.9 एमबीपीएस थी।

4G
4G

एयरटेल और वीआई को भारी अंतर से मात

टेलीकॉम क्षेत्र की प्रमुख तीनों कंपनियों की 4जी स्पीड में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। और हर बार की तरह इस बार भी रिलायंस जियो ने औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) को एक बार फिर भारी अंतर से मात दी है। जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 8.7MBPS तो वीआई इंडिया से 6.3MBPS अधिक रही। रिलायंस जियो औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में लगातार नंबर वन की पोजीशन पर काबिज है। रिलायंस जियो से पिछड़ने के बावजूद एयरटेल ने 13.2 एमबीपीएस 4जी डाउनलोड स्पीड दर्ज की है। सितंबर के मुकाबले उसकी स्पीड में 1.3एमबीपीएस की मामूली बढ़ोत्तरी हुई। इस बढ़ोत्तरी के बावजूद एयरटेल लगातार पिछले कई महीनों से तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

  दूसरे नंबर पर है वीआई इंडिया

वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया था और अब वे वोडाफोन-आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं, पर अप्रैल 2021 तक ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता था। मई माह से ट्राई ने दोनों कंपनियों के आंकड़े वीआई इंडिया के नाम से प्रकाशित करने शुरू कर दिए हैं। वोडाफोन-आइडिया यानी वीआई इंडिया के आंकड़ें बताते हैं कि अक्तूबर माह में कंपनी की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में 1.2 एमबीपीएस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अक्तूबर में वी-आई इंडिया की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 15.6 एमबीपीएस नापी गई। लगता है वीआई इंडिया ने भारती एयरटेल को स्थायी तौर पर तीसरे नंबर पर ढकेल दिया है। कंपनी लगातार दूसरी पोजीशन पर बनी हुई है।

रिलायंस जियो की अपलोड स्पीड 6.4 एमबीपीएस रही

डाउनलोड की तरह औसत 4जी अपलोड स्पीड में भी भारती एयरटेल तीसरे नंबर पर है। अक्तूबर माह में कंपनी की औसत अपलोड स्पीड  5.2 एमबीपीएस नापी गई। 7.6 एमबीपीएस के साथ वीआई इंडिया औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो ने बाजी मारी उसकी अपलोड स्पीड 6.4 एमबीपीएस रही। ट्राई द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

इसे भी पढ़ें :Factory में गैस सिलिंडर फटा, एक मजदूर की मौत,चार जख्‍मी

इसे भी पढ़ें :आतंकियों ने ग्रेनेड से किया Attack, दो CRPF जवान समेत 6 घायल

इसे भी पढ़ें : स्‍कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पाकिस्‍तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्‍कॉर्पियो का ट्रक ने क्‍या किया हाल, देखें  

इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्‍या है नियम

इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...