BIHAR : बिहारी में सुल्तानगंज के बालू घाट रोड के एक दवा व्यवसायी की बेटी ने अपने परिवार पर घर में कैद करने का आरोप लगाया है। उसने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत सोशल मीडिया पर खुद वीडियो बनाकर की है।
Read more: IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
गुजरात के लड़के से की है शादी
वीडियो सामने आने पर हरकत में आई सुल्तानगंज थाना पुलिस ने लड़की को महिला पुलिस के संरक्षण में थाने पर लेकर आई। थानाध्यक्ष लाल बहादुर के अनुसार, लड़की ने बताया है कि स्टारमेकर पर अहमदाबाद गुजरात के एक लड़के से उसकी दोस्ती हो गई। लड़का सुल्तानगंज आया हुआ था। हम उससे शादी कर लिए हैं। लड़की के माता-पिता का कहना है कि उन्होंने उस लड़के से कहा था कि अपने बेटे की शादी करने के बाद बताएंगे।
Read more: ‘टाइगर’ से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द संभालेंगे कामकाज
महिला थाना को दी गई सूचना
लड़की जहां-तहां सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात फैला रही है। इधर लड़का भी फेसबुक के माध्यम से लिख रहा है। उसके माता-पिता से बांड भरवाकर लड़की को ठीक ढंग से रखने की हिदायत देकर लड़के के सुपुर्द कर दिया। महिला थाना को सूचना दी गई। देर शाम महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी पहुंचीं और लड़की का बयान दर्ज किया है। बताया कि लड़की के माता-पिता ने लड़की के बारे में और भी कई जानकारियां दी है।
Read more: लाहौल में बाढ़ के कारण 7 की मौत, Rescue जारी
पिता ने बेटी को बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ
लड़की के पिता दवा कारोबारी ने बताया कि उनकी पुत्री होम साइंस से ग्रेजुएट है। इधर कुछ वर्षों से पुत्री मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही है। उसका इलाज पटना के इंदिरा इंस्टीट्यूट एवं भागलपुर के प्राइवेट मानसिक रोग विशेषज्ञ से चल रहा है।















