Palamu : दरवाजे पर बारात पहुंच चुकी थी। वहीं दुल्हन लड़की किसी भी हालत में शादी करने को राजी नहीं थी। उसे बहुत मनाया गया पर वह नहीं मानी। घरवालों के बहुत जिद करने पर वह उसी रात घर से भाग गई। उसके बाद घर में तहलका मच गया। बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई। करीब 20 दिन गुजरने के बाद लड़की अपने घर वापस लौटी। इसके बाद उसे खूब खरी-खोटी सुनाई गई। तरह-तरह के लांछन लगाये गये। लड़की एक ही रट लगाई थी कि उसका किसी के साथ कोई चक्कर नहीं। वह बस अभी किसी भी हालत में शादी नहीं करना चाहती।
पिता के साये से वंचित लड़की के मुख से निकले बोल सुन घरवालों का पारा गरम हो गया। गांव के जिम्मेदार और गणमान्य कुछ लोगों को जुटाया गया। तब भी लड़की नहीं मानी। वह बिल्कुल गुमसुम और उदास थी। बीते 20 अप्रैल को उसका रिश्ता तय किया गया था। लाख समझाने बुझाने के बाद भी जब लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही, तब उसके साथ जो कुछ हुआ उससे गांव की कुछ अन्य लड़कियां सहम गई। इस लड़की के सिर के बाल काट दिये गये। उसे जूतों की माला पहनाई गई। उसके बाद उसे पूरे गांव में घूमाया गया। इसस दौरान उसे बेतरह मारा पीटा भी गया। उसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। सुनें क्या बोली पीड़िता और कानून के पहरेदार…
इसे भी पढ़ें : अनंत यात्रा पर डॉ करमा उरांव, क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ यहां…
इसे भी पढ़ें : MLA अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि हत्याकांड में 2 को ATS ने दबोचा… देखें
इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha से भीषण तबाही, अब तक इतने लोगों की मौ*त…
इसे भी पढ़ें : राजधानी के चिड़ियाघर में ‘पहले खुशी, फिर गम’…देखें
इसे भी पढ़ें : धमकियों से डरें नहीं, पुलिस को दें सूचना : SP






