Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव Pankaj Mishra ने लोकसभा में सांसदों की संख्या घटाने की मांग कर नई बहस छेड़ दी है। पंकज मिश्र का कहना है कि देश में वर्तमान 543 सांसदों की संख्या ज्यादा है। उनका दावा है कि इसे घटाकर 351 किया जाना चाहिये, जिससे देश पर आर्थिक बोझ कम होगा। उन्होंने कहा कि सांसदों पर होने वाले खर्च और उनके काम के परिणाम का सही आकलन जरूरी है। मिश्र ने आरोप लगाया कि भाजपा रणनीति के तहत सांसदों की संख्या 600 से ज्यादा करने की सोच रही है।
इसे भी पढ़े :नागपुर में झारखंड पुलिस का जलवा, SI अनुपम प्रकाश ने जीता सिल्वर
इसे भी पढ़े :Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके…
Pankaj Mishra विधायकों की संख्या बढ़ाने के खिलाफ
उन्होंने कहा कि संख्या बढ़ाने का कोई ठोस और वाजिब तर्क सामने नहीं है। बिना वजह सांसद बढ़ाना, देश पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा, यह सिर्फ ‘छलावा’ है और जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार, जनगणना और परिसीमन के बाद ही यह विधेयक लागू हो सकता है, लेकिन इसे अभी मुद्दा बनाकर पेश किया जा रहा है। पंकज मिश्र ने साफ कहा कि वे झारखंड समेत किसी भी राज्य में विधायकों की संख्या बढ़ाने के खिलाफ हैं। उनका मानना है कि इस तरह की छेड़छाड़ देश के हित में नहीं है।
इसे भी पढ़े :JSSC : 12 अप्रैल का इम्तिहान, फिर तय होगा कौन बनेगा सिपाही…
इसे भी पढ़े :Ranchi News : बाउंसर लेकर पहुंचे थे जमीन हथियाने, ग्रामीणों ने गजब का खदेड़ा… देखें वीडियो














