spot_img

बारिश का रेड अलर्ट, इन तीन जिलों के स्कूल आज बंद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुये गाजियाबाद, मेरठ और कासगंज में कल यानी शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे। गाजियाबाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश का आदेश जारी किया है। यह आदेश नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा। सरकारी, निजी, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल होंगे। CBSE, ICSE, यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूलों को इसका पालन करना होगा।

ऑरेंज अलर्ट के बाद प्रशासन सतर्क

मौसम विभाग ने 10 जुलाई को गाजियाबाद में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बच्चों के स्कूल आने-जाने में परेशानी और खतरे को देखते हुये प्रशासन ने छुट्टी का निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दिया है कि सरकारी आदेश का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी।

मेरठ में भी कक्षा 1 से 12 तक छुट्टी

मेरठ जिले में भी जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिये अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने बताया कि लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश, जलभराव और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुये छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिये यह फैसला लिया गया है।

कासगंज में भी बंद रहेंगे स्कूल

कासगंज जिले में भी भारी बारिश को देखते हुये जिलाधिकारी प्रणय सिंह के आदेश पर शुक्रवार को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यहां नर्सरी और कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : बड़ा ए’नका’उंटर, गैंगस्टर के चार शू’टर ढेर…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी अंचल में पहुंचे आदित्य साहू, क्या बोले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मेसरा बना ‘अंकुश क्रिकेट लीग-2’ का चैंपियन…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में निवेश की ‘महाछलांग,’ ₹99,639 करोड़ से बदलेगी राज्य की तस्वीर…

इसे भी पढ़ें : रांची में रिंग रोड ने फिर ली एक जान…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DGP तदाशा मिश्रा ने गोड्डा और दुमका पुलिस को दिये ये खास टास्क…

Ranchi : झारखंड के संताल परगना क्षेत्र में एक्टिव...

TMC छोड़ते ही तीन पूर्व सांसदों को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर...

बड़ा ए’नका’उंटर, गैंगस्टर के चार शू’टर ढेर…

Kohramlive : हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस और कुख्यात...

ओरमांझी अंचल में पहुंचे आदित्य साहू, क्या बोले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : आम लोगों की समस्याओं को लेकर...

मेसरा बना ‘अंकुश क्रिकेट लीग-2’ का चैंपियन…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी का मतातु...