Kohramlive : भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती Agniveer SSR 01/2027, 02/2027, Agniveer MR 01/2027, 02/2027 और SSR (Medical) 02/2027 बैच के लिए निकाली गई है। इच्छुक अभ्यर्थी joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता क्या चाहिए?
• SSR: गणित और भौतिकी के साथ 12वीं पास और 50% अंक जरूरी।
• MR: 10वीं पास और 50% अंक अनिवार्य।
• SSR (Medical): PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) के साथ 12वीं पास, कुल 50% और हर विषय में 40% अंक जरूरी।
कैसे होगा चयन?
• INET कंप्यूटर आधारित परीक्षा
• फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) – 1.6 किमी दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स
• लिखित परीक्षा
• मेडिकल टेस्ट
• इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी।
आवेदन शुल्क
सभी उम्मीदवारों को ₹550 + 18% GST ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
अग्निवीरों को पहले साल करीब ₹30,000 मासिक वेतन मिलेगा, जो चौथे साल तक बढ़कर ₹40,000 हो जायेगा।
कैसे करें आवेदन?
joinindiannavy.gov.in पर जायें
Agniveer/INET 2026 Recruitment लिंक पर क्लिक करें
नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें
आवेदन फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें
फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें
इसे भी पढ़ें : सरकार का सख्त कदम, देशभर में लागू हुआ अनिवार्य वस्तु अधिनियम




