spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड की बेटियों का जापान में जलवा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जापान के काकामीगहारा में आयोजित अंडर-18 महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का विजय अभियान लगातार जारी है। भारत ने अपने अंतिम लीग मुकाबले में सिंगापुर को 25-0 के रिकॉर्ड अंतर से पराजित कर सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है। इस शानदार जीत में झारखंड की बेटियों ने भी अपनी चमक बिखेरी और पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए और सिंगापुर की टीम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। गोलों की बरसात के बीच झारखंड की प्रतिभाशाली खिलाड़ी संदीपा कुमारी, पुष्पा मांझी और श्रुति कुमारी ने भी एक-एक गोल दागकर जीत में अहम योगदान दिया।

गोलों की बारिश में डूबा सिंगापुर

भारत की ओर से नाज नौशीन ने सर्वाधिक सात गोल किये, जबकि गीथाश्री नम्मी ने पांच और कप्तान स्वीटी कुजूर ने चार गोल दागे। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार तालमेल और आक्रामक रणनीति के सामने सिंगापुर की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई। 25-0 की यह जीत अंडर-18 स्तर पर भारत की सबसे बड़ी जीतों में गिनी जा रही है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड की छह खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इनमें पुष्पा मांझी, संदीपा कुमारी, श्रुति कुमारी, खिली कुमारी, नीलम टोपनो और सुगन सांगा शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि झारखंड हॉकी प्रतिभाओं की मजबूत नर्सरी बन चुका है। 29 मई से 6 जून तक चल रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर पूल-ए में शीर्ष स्थान हासिल किया है। टीम अब तक अपराजित रही है और सेमीफाइनल में भी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। मुकाबले के दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह भी स्टेडियम में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि टीम को इसी लय को बरकरार रखते हुये फाइनल तक पहुंचना चाहिये और जापान की धरती पर तिरंगा लहराना चाहिये।

हॉकी झारखंड ने जताया गर्व

हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने भारतीय टीम और झारखंड की खिलाड़ियों को बधाई देते हुये कहा कि राज्य की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनायेगी। अब पूरे देश की निगाहें सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। भारतीय टीम जिस फॉर्म में खेल रही है, उसे देखते हुये खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि यह युवा टीम एशिया कप का खिताब जीतकर देश का गौरव बढ़ायेगी।

Womens Asia Cup Hockey

इसे भी पढ़ें : JSCA विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का शानदार आगाज…

इसे भी पढ़ें : रांची में ह’त्या, मचा तहलका…

इसे भी पढ़ें : रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग, एक साथ चली इतनी जा’न…

इसे भी पढ़ें : सिवान में मॉब लिंचिंग कांड का खुलासा, दारोगा सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : भगहर के जंगलों में चला वन विभाग का बुलडोजर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...