spot_img

SBI में निकली 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI ) ने क्लेरिकल कैडर में जूनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 5008 वैकेंसी निकालीं गई हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 7 सितंबर से शुरू  शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जिस भी राज्य के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, आपको वहां की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) का अच्छा ज्ञान हो। आपको बता दें कि एसबीआई ने पिछले साल भी 5237 वैकेंसी निकालीं थीं।

योग्यता 

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि डिग्री 30 नवंबर 2022 को या उससे पहले पहले प्राप्त कर ली गई हो।

आयु सीमा

20 वर्ष से 28 वर्ष। उम्मीदवारों की जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले और 1 अगस्त 2002 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से की जाएगी। एससी व एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष और ओबीसी की तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां 

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि – 7 सितंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 27 सितंबर 2021
प्री एग्जाम ट्रेनिंग कॉल लेटर – 20 अक्टूबर 2022
प्रीलिम्स एग्जाम डेट – नवंबर 2022
मेन एग्जाम – दिसंबर/जनवरी 2022

वेतन – 17,900 रुपये – 47,920 रुपये। बेसिक पे 19,900 रुपये।

चयन प्रक्रिया 

सबसे पहले ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें पास उम्मीदवारों को ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा।
प्रारंभिक परीक्षा 1 घंटे की होगी जिसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता से सम्बन्धित कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।

Official Notification यहां देखें 

इसे भी पढ़ें :करम महोत्सव में बोले सीएम हेमंत… इंतजाम ऐसा होगा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा

इसे भी पढ़ें :धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...