20 से 24 जनवरी तक ग्राहकों को दी जा रही सुविधा
कोहराम लाइव डेस्क : Realme कंपनी की ओर से रियल पब्लिक सेल का आयोजन किया गया है। कंपनी अपने अनेक स्मार्टफोन्स, टीवी व अन्य कई प्रोडक्ट्स पर कस्टमर्स को डिस्काउंट दे रही है। सेल की शुरुआत 20 जनवरी से की गई है। यह 24 जनवरी तक जारी रहेगी। ऑफर्स का लाभ ग्राहक फ्लिपकार्ट, एमेजॉन, रियलमी की वेबसाइट और मिंत्रा से ले पाएंगे। ग्राहकों को रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर HDFC बैंक ऑफर्स का फायदा मिलेगा। ग्राहक इस ऑफर का फायदा Realme C15/ C15 क्वॉलकॉम एडिशन पर नहीं ले पाएंगे।
इसे भी पढ़ें :Bihar जा रही 1150 बोतल अवैध विदेशी शराब जब्त
स्मार्टफोन पर 6000 रुपये से अधिक तक की छूट
स्मार्टफोन्स पर दिए जा रहे ऑफर्स की बात करें तो Realme X50 Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट को सेल में 41,999 रुपये की जगह 34,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। Realme X3 SuperZoom के 8GB + 128GB वेरिएंट को 27,999 रुपये की जगह 23,999 रुपये में दिया जा रहा है। इसके 8GB + 256GB मॉडल को 29,999 रुपये की जगह 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत..
इसे भी पढ़ें :BUS स्टैंड में खड़ी यात्री बस में लगा दी आग, फिर…
टीवी पर 3000 रुपये तक का डिस्काउंट
टीवी मॉडल्स की बात करें तो रियलमी 55-इंच स्मार्ट टीवी को सेल में 42,999 रुपये की जगह 39,999 रुपये में, 32-इंच स्मार्ट टीवी को 14,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये में और 43-इंच मॉडल को 23,999 रुपये की जगह 22,999 रुपये में आप खरीद सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :रांची में सेवा सदन के पास छत से कूद गया युवक, और फिर…(Video)
इसे भी पढ़ें :पहले हत्या कर शव छुपाया, गांव वालों को बताई कहानी, फिर…








