kohramlive desk : कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहे देश के लोगों की सहायता के लिए RBI गर्नवर शक्तिकांत दास ने बड़ी पहल की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कोरोना की सेकेंड वेव के दौरान देश में इमर्जेंसी हेल्थ सेवा के लिए 50,000 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की है। आरबीआई की ओर से यह राशि आपात स्वास्थ्य सेवा के लिए दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : भाई की मौत से तनाव में थी बहन, उठाया ऐसा कदम कि जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग
31 मार्च 2022 तक मिलेगी लोन लेने की सुविधा
RBI गर्वनर शक्तिकांत दास ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कोरोना संकट में जरूरत को देखते हुए इमर्जेंसी हेल्थ सेवाओं को लिए 50,000 करोड़ का लोन देने की घोषणा की जा रही है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इसके तहत बैंक वैक्सीन निर्माताओं, आयातकों, अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब आदि को बैंक लोन देंगे। यह सुविधा 31 मार्च 2022 तक रहेगी। केंद्रीय बैंक कोरोना की वर्तमान स्थिति की निगरानी जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इससे निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।
इसे भी पढ़ें : #Jharkhand में मिले 5,974 नये संक्रमित, 5810 हुए स्वस्थ, जानिये किस जिले का क्या है हाल












