spot_img
spot_img
spot_img

भाई की मौत से तनाव में थी बहन, उठाया ऐसा कदम कि जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : भाई की मौत के बाद एक बहन इतना मानसिक तनाव में आ गई कि उसने आत्‍मदाह की कोशिश की। गंभीरावस्‍था में उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बेड़ो के दिघिया गांव की है। यहां एक युवती भाई की मौत के बाद डिप्रेशन  में आ गई। मंगलवार को उसने आत्मदाह करने का प्रयास किया। घायलावस्था में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

Read More : बिहार में शादी पर रोक नहीं, DJ पर बैन… जानिये बिहार का नया Guideline

जानकारी के अनुसार लगभग 28 वर्षीय शिक्षिका जयश्री इंदवार ने भाई की मौत के करीब एक माह बाद अपनी जीवन लीला समाप्त करने के इरादे से अपने ऊपर केरोसिन का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिजन व आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस 108 की मदद से घायल जयश्री इंदवार को गंभीरावस्‍था में इलाज के लिए बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल जयश्री इंदवार को उसकी मां सावित्री देवी और छोटी बहन राजश्री इंदवार इलाज के लिए रिम्‍स ले गए।




Read More : फंदे पर झूलती मिली महिला थाना प्रभारी की लाश, पुलिस महकमे में हड़कंप

आसपास के लोगों ने बताया कि जयश्री इंदवार इंटर तक की पढ़ाई की है। वह तुको में  एमएस पब्लिक स्कूल में पिछले कई वर्षों से कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को पढ़ाती है। लॉकडाउन के बाद स्कूल बंद होने से उनके समक्ष आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो गई थी। साथ-साथ अपने भाई की मौत के बाद से काफी तनाव में रहती थी। जयश्री इंदवार अपनी माता सावित्री देवी और छोटी बहन राजश्री इंदवार के साथ में रहती थी।

Read More :  Big Breaking : IPL 2021 सस्पेंड, BCCI ने लिया फैसला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...