रांची में सबसे ज्यादा लोगों ने दी कोरोना को मात
रांची : #Jharkhand में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह और लोगों द्वारा सेल्फ लॉकडाउन करने के बावजूद संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। लगातार संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते संक्रमण के बीच राहत की बात ये है कि लोग तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। जहां एक ओर मंगलवार को राज्य में 5,974 नये संक्रमित मिले वहीं 5,810 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे। स्वस्थ होने के आंकड़े ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। वहीं रांची की बात करें तो 1,165 नए मरीजों पुष्टि हुई। वहीं 1,300 मरीज स्वस्थ भी हुए। इसी तरह पूर्वी सिंहभूम में भी 1,070 नए मरीज मिले है। जबकि 996 मरीजों ने कोरोनो को मात दी। रांची में नये संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने का आंकड़ा रहा।
Read More :Oxygen का हो गया है मुकम्मल इंतजाम, बस इन नंबरों पर डायल करके तो देखें…
किस जिले में मंगलवार को कितनी हुई मौत
इनमें रांची के 33, पूर्वी सिंहभूम के 32, बोकारो के 10, रामगढ़ के 8, धनबाद के 7, गिरिडीह के 6, हजारीबाग 5, खूंटी 5, गढ़वा के 5, गोड्डा के 4, सरायकेला के 3, चतरा 2, कोडरमा 2, लातेहार 2, सिमडेगा 2 पश्चिमी सिंहभूम 2 और दुमका, गुमला, लोहरदगा, पलामू के एक-एक मरीज शामिल हैं। अन्य चार जिले में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा
किस दिन झारखंड में कितने संक्रमित मिले, कितने हुए ठीक और कितनी मौत
दिन नए संक्रमित स्वस्थ हुए मौत
1 मई 6,323 4,770 159
2 मई 4,738 4,541 115
3 मई 6,899 5,614 129
4 मई 5,974 5,810 132












