spot_img
spot_img

#RareBlackDiamondApple शहद से भी मीठा काले रंग का सेब,500 रुपये में मिलता है सिर्फ एक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk: क्या आपने काले रंग के सेब के बारे में सुना है? तिब्बत के कुछ हिस्सों में काले सेब की खेती होती है, जिनकी डिमांड पूरी दुनिया में है.गहरे बैंगनी रंग के इस सेब को ‘ब्लैक डायमंड एप्पल’ भी कहा जाता है. यह दुर्लभ सेब बहुत कम जगहों पर पाया जाता है. तिब्बत की पहाडिय़ों पर उगाये जाने वाला यह इतना गहरा होता है कि देखने पर काला या बैंगनी दिखाई देता है.

समुद्र तल से लगभग 3100 मीटर की उंचाई पर इस सेब की खेती की जाती है. ज्यादा ऊंचाई की वजह से जिस जगह पर इस सेब को उगाया जाता है, वहां दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होता है. दिन में पड़ने वाली अल्ट्रा वॉयलेट किरणों की वजह से इन सेबों का रंग बैगनी हो जाता है. सिर्फ तिब्बत की पहाडिय़ों पर उगाया जाने वाला यह सेब अद्भुत है. यहां इसे हुआ नियु (Hua Niu) के नाम से जाना जाता है. इसे चाइनीज रेड डिलीशियस भी कहते हैं.


एक सेब की कीमत 500 रुपये

यह अपने नाम के अनुरूप एकदम काला भी नहीं है बल्कि यह डार्क पर्पल कलर का होता है. खास बात है कि ये सेब शहद से भी ज्यादा मीठा होता है. इन सेबों की खेती का काम साल 2015 से ही शुरू किया गया है. इन सेबों की सबसे अधिक बिक्री बीजिंग, शंघाई, गुआंगजो और शेन्ज़ेन के बाज़ारों में है. इस एक सेब की कीमत करीब 500 रुपये तक है.

(ImageSource: GKCourse)

इसे भी पढ़ें :अपना यूरिन पीकर इस महिला ने बढ़ा ली आंखों की रोशनी, वेट हो गया…

इसे भी पढ़ें :कोरोना काल में भी ये देश है सबसे खुशहाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...