अपना यूरिन पीकर इस महिला ने बढ़ा ली आंखों की रोशनी, वेट हो गया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

TRENDING : दुनिया में बहुत कुछ ऐसा होता है, जो सच होकर भी अजीबोगरीब लगता है। इंडिया में कुछ दिन पहले गोमूत्र से कोरोना के इलाज की तस्वीर खूब वायरल हो रही थी। चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने ऐसी चीजों पर विश्वास नहीं करने की बात कही थी। अब अमेरिका की 32 साल की एक महिला ग्रेस जोन्स का कहना है कि वे अपना यूरिन पीती हैं और इसे चेहरे पर भी लगाती हैं।  इसके चलते वो अपनी बेचैनी की परेशानी खत्म कर चुकी हैं। आंखों की रोशनी बढ़ गई है। इससे वे अपना वजन घटाने में भी कामयाब रही हैं। इस दावे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ट्रेंडिंग

हाई ब्लड प्रेशर और पाचन शक्ति बढाने में भी मिली मदद

ग्रेस जोन्स अमेरिका के सैन डिएगो शहर में रहती हैं।  वे पिछले तीन हफ्तों से अपनी स्किन और बालों पर ही इस ‘यूरिन थेरेपी’ का इस्तेमाल कर रही हैं। वे सुबह उठकर सबसे पहले अपना यूरिन पीती हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे उनकी आंखों की रोशनी बेहतर हुई है। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर और पाचन शक्ति में भी उन्हें मदद मिली है।


फायदे ने बढ़ाया आत्मविश्वास

इस महिला एक बातचीत में कहा कि वे इस विवादित थेरेपी को लेकर घबराई हुई थी लेकिन जब उन्हें इसके फायदे दिखने शुरू हुए तो उनका आत्मविश्वास बढ़ा। ग्रेस ने कहा कि इस थेरेपी के साथ ही वे शाकाहारी डाइट ले रही हैं और शराब पीना बंद कर चुकी हैं। हालांकि ग्रेस अब तक इस बारे में अपने 9 साल पुराने पार्टनर को कुछ नहीं बता पाई हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरा पार्टनर इस बात को लेकर पॉजिटिव प्रतिक्रिया देगा इसलिए मैंने उसे अब तक नहीं बताया है। हालांकि मैंने अपने कुछ करीबी दोस्तों को बताया तो वे हैरान रह गए थे।

मैडोना ने भी कभी यूरिन थेरेपी के इस्तेमाल की बात कही थी

गौरतलब है कि ग्रेस जोन्स के अलावा पॉपस्टार मैडोना ने भी कुछ समय पहले कहा था कि वे भी यूरिन थेरेपी का इस्तेमाल करती हैं। य़ूरिन थेरेपी को लेकर मेडिकल साइंस कम्युनिटी की एक राय सामने नहीं आती है. साल 1945 में जॉन ऑर्मस्ट्रॉन्ग नाम के ब्रिटिश नेचुरोपैथ ने एक किताब छापी थी. उन्होंने इस किताब में दावा किया था कि यूरिन पीने से सभी महत्वपूर्ण बीमारियों से छुटकारा पाया जा  सकता है।  इसे लेकर अब तक कोई साइंटिफिक प्रूफ सामने नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें :सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...

‘खूनी बारिश’ की चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताया सच…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रंग दिखाती है कि...

जरा हटके: पानी पीते ही मर जाता है ये जीव, जानें…

Kohramlive : दुनिया में हर जीव को जिंदा रहने...