spot_img
spot_img
spot_img

कोरोना काल में भी ये देश है सबसे खुशहाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk : कोरोना वायरस ने साल 2020 पूरी तरह तबाह कर दिया. ये एन्जाइटी, डिप्रेशन, अकेलापन, लॉकडाउन, बीमारी और मौत का साल था।  लेकिन शुक्रवार को जारी 149 देशों की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी का ये स्तर भी लोगों की उम्मीद और उत्साह को हिला नहीं पाया। ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021’ के एडिटर्स ने पाया कि कई देशों में कोरोना की तबाही के बावजूद लोगों की खुशहाल जिंदगी कम प्रभावित हुई है।

लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां पर इस बड़ी आपदा के आने बाद भी देश में खुशहाली है। शुक्रवार को जारी 149 देशों की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि फिनलैंड को लगातार चौथी बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना गया है।कोरोना के इस संकट काल में भी फिनलैंड के लोग खुशहाली की जिंदगी जी रहे हैं। उनके खुशमिजाज़ रवैये को देख पूरी दुनिया हैरान है। वहीं, चीन और अमरीका जैसे ताकतवर और तरक्की करने वाले देश पिछड़ते हुए नजर आए हैं। फिनलैंड के लोगों की खुशी का आखिर राज क्या है, आज आपको इसके बारे में बताते हैं।


स्वतंत्रता

यहां पर हुई रिसर्च से यह बात सामने आई है कि फिनलैंड की हर गली में लोग हंसी और खुशी के साथ रहते हैं। कोई किसी की जिंदगी में दखल नही देता।

समान अधिकार

फिनलैंड में रहने वाले लोग अपनी जिंदगी से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। क्योंकि यहां के लोगों को समान अधिकार मिलने के साथ समान सुविधाएं भी दी गई हैं।

जन्म से ही समान अधिकार

फिनलैंड में लोगों को जन्म से ही समान अधिकार प्राप्त हो जाते हैं। यहां का एजुकेशन सिस्टम काफी अच्छा है। यूनिवर्सिटी की पढ़ाई फ्री है। देश में बहुत ही कम प्राइवेट स्कूल हैं। यहां का हर व्यक्ति काफी एजुकेटेड हैं। एजुकेशन के साथ स्वास्थ सुविधाएं भी काफी अच्छी दी गई हैं। यहां का हेल्थ सिस्टम अच्छा होने की वजह से लोगों में स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं कम देखने को मिलती हैं।


बता दें कि यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन्स नेटवर्क द्वारा प्रायोजित 149 देशों की ये वार्षिक रिपोर्ट की जो सूची तैयार की गई है उसके मुताबिक दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की इस सूची में पहले नौ पायदान पर यूरोपियन देशों का कब्जा है।

लिस्ट में फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना गया है। जबकि दूसरे पर डेनमार्क, तीसरे पर स्विट्जरैंड, चौथे पर आइसलैंड, पांचवें पर नीदरलैंड, छठे पर नॉर्वे, सातवें पर स्वीडन, आठवें पर लग्जमबर्ग है। न्यूजीलैंड अकेला ऐसा गैर-यूरोपियन देश है जिसने नौवां स्थान पाकर टॉप-10 में जगह बनाई है। अब यदि भारत की बात करें तो 149 देशों की इस सूची में भारत 139वें स्थान पर है। पिछले साल भारत इस लिस्ट में 140वें पायदान पर था यानी देश को केवल एक पायदान की बढ़त मिली है।

इसे भी पढ़ें :प्रेमी के बाद प्रेमिका का CM नीतीश को Tweet : शादी में जरूर आना, तुम्हें देखकर…

इसे भी पढ़ें :धनबाद के कतरास में 10 टन अवैध कोयला जब्त

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...