KOHRAM LIVE DESK: कुदरत ही अजीब करिश्मे नहीं दिखाती है, मेडिकल साइंस के क्षेत्र में भी यदा-कदा कुछ ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जो सबको चौंका देती हैं। डॉक्टरों को तो सोचने पर बाध्य कर ही देती हैं। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं ओडिशा के केंद्रपाड़ा की, जहां एक महिला ने प्राइवेट नर्सिंग होम में ऐसी दुर्लभ बच्ची को जन्म दिया है, जिसके दो सिर और तीन हाथ हैं। बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है। वह दोनों नाक से सांस ले रही है और दोनों मुंह से दूध भी पी रही है। उसका जन्म सिजेरियन आपरेशन से हुआ है।
इसे भी पढ़ें : एक दिन में इतने शवों का अंतिम संस्कार, अभी लगी है और भी कतार

दूसरी बार मां बनी है यह महिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला दूसरी बार मां बनी है। बच्ची के दोनों चेहरों के मुंह और नाक पूरी तरह विकसित हैं। दोनों मुंह से बच्ची को आहार दिया जा रहा है। बच्ची के जन्म के बाद मां और बच्ची को पहले केंद्रपाड़ा के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिर खास देखभाल के लिए कटक के सरदार वल्लभभाई पटेल पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ पेडियाट्रिक्स ले जाया गया।

सियामीज ट्विन्स का केस
केंद्रपाड़ा के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर्स अस्पताल (DHH) के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि ये सियामीज ट्विन्स का केस है। बच्ची के माता-पिता राजनगर क्षेत्र के कानी गांव के रहने वाले हैं। DHH केंद्रपाड़ा के पेडियाट्रिक कंसल्टेंट डॉ. देबाशीष साहू ने बताया कि जुड़े हुए जुड़वा दुर्लभ पैदाइशी कंडीशन होती है, जो छाती और पेट से जुड़े होते हैं। इस स्थिति को फ्यूजन की वजह से एम्ब्रियो जेनेसिस कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें :देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर
अल्ट्रासाउंड के बाद मिलेगी विशेष जानकारी
डॉ. साहू के मुताबिक अल्ट्रासाउंड होने के बाद इस मेडिकल विसंगति के बारे में विस्तार से जाना जा सकेगा। इस तरह के असामान्य जन्म की घटनाएं अब बहुत घट गई हैं, क्योंकि अब लोग जागरूक हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी
चिकित्सक के अनुसार, अब भी कुछ ग्रामीण क्षेत्र हैं जहां (गर्भवती महिलाओं की ओर से) समय से दवाएं लेने का ध्यान नहीं रखा जाता। वो फोलिक एसिड दवाएं लेना बंद कर देती हैं और बाद की स्टेज में अल्ट्रासाउंड भी नहीं करातीं, जिससे विसंगति का पता चल सके।
इसे भी पढ़ें : राज्य में कोरोना बेकाबू, एक दिन में रांची से मिले 1076 नये मरीज, जानिए बाकी जिलों का क्या है हाल






