spot_img

सास और साली से महापाप, एक को कुल्‍हाड़ी से काट डाला, नहीं मिली लाश  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : ओडिशा और झारखंड के बॉर्डर के नदजीक एक जंगल में दामाद ने महापाप किया। साली को पेड़ में बांध पहले सास को अपनी हवस का शिकार बनाया, उसके बाद साली को भी नहीं छोड़ा। साली के प्रतिरोध करने पर उसे काट डाला। ओडिशा और चाईबासा पुलिस साझा अभियान चलाकर लाश खोजने में जुटी हुई है। आसपास की खाई को भी खंगाला जा रहा है। किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी सास ने पुलिस को सबकुछ बताया। आरोपी दामाद सीटू फरार है। दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद चाईबासा के किरीबुरु में सनसनी है। मां-बेटी किरीबुरु में ही रहती है। फरार सीटू की पत्‍नी की मौत हो चुकी है। इस घटना की पु‍ष्टि चाईबासा पुलिस के एक अधिकारी ने की है। घटनास्‍थल ओडीशा का बड़विल बताया जा रहा है।

Read More : वीडियो वायरल होते ही 5 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड, जानिये क्‍या है मामला

घटना के संबंध में प्रथम दृष्‍टया जो बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार सीटू आज अपनी सास और साली के साथ पास के ही जंगल में लकड़ी और फल लाने  के इरादे से निकला। रास्‍ते में ही जंगल में सीटू की नीयत खराब हो गई। उसने गलत मंशा से साली को दबोच लिया। सास ने भरपूर विरोध किया। तब साली को एक पेड़ में रस्‍सी के सहारे बांध दिया। वहीं सास के साथ रेप किया। फिर साली को भी नहीं छोड़ा। साली के चीखने-चिल्‍लाने पर उसे कुल्‍हाड़ी से काट डाला। जान बचाकर भागी सास सबसे पहले सबकुछ अपने गांव के मुखिया को बताया। फिर बात पुलिस तक पहुंची। इसके बाद से साली की खोज में जुट गई है पुलिस। खबर लिखे जाने तक साली नहीं मिल पायी थी। पुलिस को कई जगहों पर खून के धब्‍बे मिले हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...