spot_img
spot_img

वीडियो वायरल होते ही 5 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड, जानिये क्‍या है मामला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

SIMDEGA: पीसीआर वैन में तैनाम पुलिसकर्मी रात के अंधेरे में मालवाहन वाहनों से कर रहे थे अवैध वसूली। किसी ने चुपके से उनकी करतूत की वीडियो बना ली और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही एसपी शम्‍स तबरेज एक्‍शन मोड में आए और वसूली में शामिल 5 पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड कर दिया।

सस्‍पेंड पुलिसकर्मियों में सहायक अवर निरीक्षक ईश्वर मरांडी, हवलदार अनुज कुमार, आरक्षी मुकेश कुमार महली, शिवा उरांव और सहायक आरक्षी अखिलेश तिर्की शामिल हैं। एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज ने कहा कि जिले में पुलिस की छवि खराब करने वाले कर्मियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए गए सभी 5 लोगों पर विभागीय कार्रवाई भी चलेगी। एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो 22 मई की है। शिकायत मिलने के बाद एसडीपीओ डेविड ए ढोडराय और सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयानंद कुमार द्वारा जांच कराई गई थी। जांच में वीडियो सही पाया गया, जिसके बाद दोषी पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड कर दिय गया।

Read More : सड़क किनारे कंबल में लिपटा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Read More : Shraddha Arya Hot Photos: जब Kundali Bhagya की प्रीता ने नहाते हुए साझा की थीं हॉट तस्‍वीरें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...