Simdega : सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया। खबर है कि पीड़ित परिवार ने सामाजिक बदनामी और लोक-लाज के कारण शुरू में थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद से पीड़िता की हालत खराब है। पीड़िता को बेहतर इलाज के लिये सिमडेगा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तकनीकी जांच से मिला अहम सुराग
सिमडेगा पुलिस कप्तान के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा लिया। मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR ) और अन्य तथ्यों की जांच में पता चला कि घटना वाले दिन यानी 13 जून की रात पीड़िता की लगातार बातचीत ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में रहनेवाले 21 साल के युवक बिपिन कालो से हुई थी। इसी आधार पर पुलिस ने उसे उठा लिया। पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया।
इसे भी पढ़ें : “नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…
इसे भी पढ़ें : UPSC इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा लागू…
इसे भी पढ़ें : बनारस में राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा अंदाज…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले तीन रोज तक रहे अलर्ट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…












