रांची : तीन दिन से लापता युवती की कुएं से शव बरामद किया गया है। कुआं युवती के घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। युवती के चेहरे पर खरोच तथा सिर पर चोट के निशान पाए गए है। मृतका सगुन कुमारी (21) नामकुम थानाक्षेत्र के लाली रोल टोली की रहने वाली है।
परिजनों के मुताबिक, सगुन का सिल्ली के एक लड़के के साथ डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के गुमशुदा होने पर उसके परिजन युवती के प्रेमी के घर भी गए थे। जहां उन्हें पता चला कि वो भी तीन दिन से लापता है। ऐसे में युवती के परिवार वालों ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उनकी बेटी का पता नहीं लगा तो वे उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।
मृतका के परिवार वालों को शक है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को कुएं में फेक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : फ्री में करना चाहते है चांद की सैर तो आपके पास भी है मौका
इसे भी पढ़ें : होटल के छत पर झूलती मिली युवती की लाश, बंगाल से आई थी रांची









