spot_img

रांची की रूहानी महफिल, CM को खास दावत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा की फिजाओं में इस वक्त सिर्फ इबादत ही नहीं, बल्कि मोहब्बत और सौहार्द की रूहानी खुशबू भी घुली हुई है। हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी के सदस्यों ने शुक्रवार को CM हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें 218वां सालाना उर्स मुबारक के खास मौके पर दावत दिया। 11 सितंबर से शुरू हुये इस पांच दिवसीय उर्स का सबसे अहम दिन होगा 14 सितंबर को, जब दरगाह पर चादरपोशी और कव्वाली मंच का उद्घाटन होगा। कमेटी चाहती है कि CM बतौर मुख्य संरक्षक इस ऐतिहासिक मौके के गवाह बनें।

शिबू सोरेन की याद में शोक सभा

इस बार का उर्स केवल जश्न नहीं होगा, बल्कि इसमें रांची की मिट्टी के महान सपूत, दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद भी बसेगी। उनके लिये विशेष शोक सभा रखी जायेगी, ताकि आस्था और संघर्ष की ये दो परंपराएं एक साथ यादों में दर्ज हों। CM से मिलने वालों में दरगाह कमिटी के सदर अयूब गद्दी, महासचिव मोहम्मद जावेद अनवर, रिजवान हुसैन, जुल्फिकार अली भुट्टो, मोहम्मद सादिक, पप्पू गद्दी, शाहिद खान, समीर हेजाजी, मुश्ताक आलम शामिल थे। इन सबकी आंखों में आस्था और परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प साफ झलक रहा था।

spot_img

Related articles:

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...