Ranchi : अब रांची के दंपतियों को अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कोर्ट के चक्कर काटने या वकीलों की फीस चुकाने की जरूरत नहीं है। रांची नगर निगम ने मात्र ₹50 में शादी का पंजीकरण करने की सुविधा शुरू कर दी है और सबसे खास बात, विवाह प्रमाण पत्र भी तुरंत मिल जायेगा। अगर रजिस्ट्रेशन में देरी हो जाये तो भी घबराएं नहीं, सिर्फ ₹150 लेट फीस देनी होगी, जो अभी भी कोर्ट प्रक्रिया की तुलना में बहुत कम है।
घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन
रांची नगर निगम की इस डिजिटल पहल के तहत अब दंपती घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिर्फ एक बार गवाहों के साथ वेरिफिकेशन के लिए निगम जाना होगा, बाकी सब कुछ ऑनलाइन होगा।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
🔹 https://serviceonline.gov.in
🔹 https://jharsewa.jharkhand.gov.in
जरूरी दस्तावेज
दूल्हा-दुल्हन का आधार कार्ड
दोनों की पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर
शादी की तीन तस्वीरें (साथ में)
राजपत्रित अधिकारी का सिग्नेचर युक्त पत्र
तीन गवाहों के आधार कार्ड, फोटो व हस्ताक्षर
मुकेश कुमार, सहायक प्रशासक, रांची नगर निगम ने बताया कि “अब विवाह पंजीकरण एक सहज, सुलभ और पारदर्शी प्रक्रिया बन चुकी है। हम लोगों को इस सुविधा के लिए जागरूक कर रहे हैं।” शुरुआत से ही इस सुविधा में लोगों की रुचि बढ़ी है, और सैकड़ों दंपती अपना विवाह प्रमाण पत्र बनवा चुके हैं। हालांकि अभी भी जागरुकता की कमी है, लेकिन प्रशासन का मानना है कि आने वाले समय में इस सेवा का उपयोग तेजी से बढ़ेगा।
इसे भी पढ़ें : Miss World 2025 : थाईलैंड की बेटी बनी दुनिया की रानी, मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता की कहानी
इसे भी पढ़ें : आज से बदले 5 बड़े नियम, रसोई से लेकर जेब तक पर असर
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…






