Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : दुमका से शुरू हुई जेएलकेएम की खतियानी पदयात्रा रविवार को खिजरी विधानसभा क्षेत्र के ओरमांझी पहुंची, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पारंपरिक रीति-रिवाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ जोशीला स्वागत किया। इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष अमित मंडल कर रहे हैं। ओरमांझी में पूर्व प्रत्याशी समुंदर पाहन और विजय आनंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा का गरमजोशी से अभिनंदन किया। अमित मंडल ने कहा, “यह पदयात्रा सिर्फ राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और जनसंघर्ष की आवाज है। इसका मकसद लोगों में जागरूकता फैलाना और हक-अधिकार की लड़ाई को मजबूत करना है।” वहीं समुंदर पाहन ने भी इस अवसर पर कहा,“यह यात्रा जनता की उम्मीदों का प्रतीक है। इससे आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव की नींव रखी जा रही है।” इस पदयात्रा में अमित मंडल (क्रांतिकारी), सुभाष मंडल, माथुर मंडल, रंधीर यादव, मुकेश कुमार, अजय साहु, संदीप केवट, जियाउल हक, सिकंदर, छोटू यादव, किशोर सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खतियानी पदयात्रा पहुंची ओरमांझी, ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत
Date:










