spot_img

राष्ट्रपति दौरे से पहले चकाचक होगी रांची, निर्देश जारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित रांची आगमन को लेकर जिले की पुलिस प्रशासन अल्रट मोड पर है। वहीं, रांची नगर निगम ने भी जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम के उप प्रशासक रजनीश कुमार ने स्वच्छता शाखा के पदाधिकारियों और कर्मियों को पूरे शहर को चकाचक करने को कहा। गली मुहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया गया। वहीं, चौक चौरहों पर लगी प्रतिमाओं को चमकाने को कहा गया। नियमित रूप से झाड़ू, कूड़े का उठाव, ब्लीचिंग पाउडर एवं एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, झाड़ियों की कटाई वगैरह करने को कहा गया।

साथ ही इंफोर्समेंट शाखा को नो-वेंडिंग जोन में खड़े दुकानों को हटवाने तथा सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। वेंडर्स, फल विक्रेताओं एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के द्वारा कूड़ा एवं गंदगी फैलाने वालों पर भी अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ ही शहर के मुख्य पथों पर भवन निर्माण सामग्री पाए जाने पर जुर्माना ठोकने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा हॉर्टिकल्चर शाखा के कर्मचारियों को मुख्य पथों पर लगे पौधों एवं सड़क से लगे वृक्षों की सही प्रकार से ट्रिमिंग करने को कहा गया। साथ ही सभी मुख्य मार्गों और शहरव्यापी बागवानी पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया।

बैठक में बिजली विभाग के पदाधिकारियों को भी दिया गया हुक्म

इसके अलावा आगामी मॉनसून के मद्देनजर उप प्रशासक के द्वारा निदेश दिया गया कि बरसात के पूर्व सभी नालियों को नियमित रूप से साफ करने के साथ-साथ एंटी लार्वा दवा एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जाए। साथ ही यदि नालियों के सफाई क्रम में नालियों से स्लैब हटाया जा रहा हो, तो स्लैब पुनः अपने स्थान पर व्यवस्थित कराना सुनिश्चित करे।

जरूरत पड़ने पर बड़ी नालियों की सफाई के लिए सूपर सकर मशीन का उपयोग करे तथा छोटी नालियों के सफाई के दौरान अन्य उपकरणों का भी उपयोग सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक प्रशासक शीतल कुमारी, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :अब WB के लोग भी देख सकेंगे, ‘द केरला स्टोरी’…

इसे भी पढ़ें :कर्नाटक में CM और डिप्टी CM का हुआ ऐलान, इस दिन लेंगे शपथ…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन दस्तक देगा मॉनसून, देखें…

इसे भी पढ़ें :दिल्ली में ED ऑफिस पहुंची राबड़ी देवी, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : बेटे के सामने ही लूट ली मां की अस्मत, फिर जो हुआ देखें

इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ में जमीन का सौदा कर भाई-बहन 46 लाख गटक गये, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : होने वाली दुल्हन के साथ यह क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें : शादी समारोह से उड़ा ली गई बोलेरो…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने बटोरी खूब वाहवाही, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में सड़क पर उतरे छात्र, सांसद का फूंका पुतला… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...