spot_img

1 करोड़ में जमीन का सौदा कर भाई-बहन 46 लाख गटक गये, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur) : 1 एकड़ जमीन का 1 करोड़ में सौदा कर करीब 46 लाख रुपये गटक जाने का इल्जाम एक भाई-बहन पर लगा है। यह इल्जाम शनि कुमार साहू ने लगाया है। वो रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास रहते हैं। उनके बयान पर मीना तिग्गा और उसके भाई कार्तिक तिग्गा के खिलाफ बुधवार को अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मीना तिग्गा बेवा है, उसके पति का नाम स्व. बिरसा तिग्गा बताया गया। केस दर्ज कर अरगोड़ा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मीना और उसका भाई कार्तिक अरगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू एरिया पीपर टोली बस्ती में रहते है।

पेशे से जमीन कारोबारी शनि कुमार साहू ने दर्ज प्राथमिकी में इस बात का जिक्र किया है कि 15 जनवरी 2017 को दोनों भाई बहन उनके घर आये। दोनों ने उनसे कहा कि उनकी पैतृक जमीन है। उन्हें जमीन तुरंत बेचना है। उन्हें पैसे की बहुत दरकार है। वहीं उसके खानदान के लोग उनकी इस जमीन को हड़पना चाहते हैं। उनकी एक जमीन (खाता नंबर 136 प्लांट नंबर 56 रकबा 97 डिसमिल) और दूसरी जमीन प्लांट नंबर 21 रकबा 3 डिसमिल है। 1 करोड़ रुपये में सौदा तय हो गया। शनि कुमार साहू का इल्जाम है कि 19 फरवरी 2019 को उसने 10 लाख रुपये कैश और 10 लाख रुपये का चेक मीना तिग्गा को गवाहों के समक्ष दिया। वहीं उसके भाई कार्तिक ने अलग से 1 लाख रुपये ले लिये। उसने कहा कि बहन से बोल कर वह एक लाख रुपये एडजस्त करवा देगा। इसी बीच महामारी कोरोना के दस्तक दे देने के चलते जमीन खरीद बिक्री का मामला अटक गया। साल 2022 के अक्टूबर माह में जमीन नापी कराने की बात तय हुई। तब दोनों भाई-बहन खुद को परेशानी में बता उनसे फिर 25 लाख रुपये ले लिये। यह रुपये उन्हें 18 मार्च 2022 को दिये गये। इसके बाद मीना तिग्गा ने उनसे कहा कि ठीक है, जाईये, जमीन पर काम कीजिये। इस बीच शनि कुमार साहू कईयों को जमीन बेचने का भरोसा दे गये। FIR में इस बात का जिक्र है कि जब शनि कुमार साहू जमीन पर गये तो देखा वहां मीना के भाई कार्तिक तिग्गा काम करवा रहा है। रोक-टोक करने पर उनसे कहा कि आपने बहुत देर कर दी, जमीन दूसरे को बेच दी गई है। यहीं से विवाद शुरू हो गया। इसके बाद शनि से कहा गया कि 14 अप्रैल 2023 को उन्हें जमीन पर दखल दे दिया जायेगा, अगर ऐसा नहीं हो पाया तो उनके सारे पैसे उन्हें लौटा दिये जायेंगे। इल्जाम है कि शनि कुमार साहू को ना जमीन मिली और ना ही उनके रुपये लौटाये गये।

इसे भी पढ़ें : होने वाली दुल्हन के साथ यह क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें : शादी समारोह से उड़ा ली गई बोलेरो…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने बटोरी खूब वाहवाही, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में सड़क पर उतरे छात्र, सांसद का फूंका पुतला… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : रांची-टाटा रोड पर ए’क्सीडेंट का LIVE वीडियो, देखें…

इसे भी पढ़ें : चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : जंगलों में आग ना लगे, इसे लेकर DC गंभीर, दिये कई टिप्स…

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख