Ranchi : झरना कच्छप अपनी बेटी का एडमिशन अब राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गये उत्कृष्ट विद्यालय में कराना चाहते हैं, ताकि उनकी बिटिया भी अंग्रेजी में पढ़ लिख सके। वहीं बाकी विषयों के साथ-साथ दूसरे बच्चों की तरह अंग्रेजी में बोल समझ सके। झरना कच्छप अपनी बेटी का एडमिशन रांची के टीवीएस उच्च विद्यालय, धुर्वा में छठी क्लास में कराना चाहते हैं। इसके लिये उन्होंने स्कूल में आवेदन दिया है। झरना कच्छप ने बस इतना कहा कि भला हो युवा CM हेमंत सोरेन का, जिनके चलते उनका सपना साकार होते दिख रहा है। झरना ने कहा, गरीब के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से तालिम देने की पहल सराहनीय है। हजारों माता-पिता अपने बच्चों को अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में दाखिला कराने को लेकर बेचैन हैं। झरना कच्छप का कहना था कि CM हेमंत सोरेन ने राज्य में CBSC से संबद्धता प्राप्त 80 उत्कृष्ट विद्यालय खोल लोगों खासकर गरीब माई-बाप की खूब वाहवाही बटोरी है। उन्हें लोग खूब दुआ दे रहे हैं। गार्जियन लोग में अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नामांकन कराने को लेकर खूब उत्साह है। CM हेमंत सोरेन के इस कोशिश पर चारों तरफ उन्हें सराहा जा रहा है। अभिभावकों में गजब का उत्साह है। झारखंड के लिये इसे एक एतिहासिक पहल बताया जा रहा है।
रोज आ रहे हैं बड़ी संख्या में आवेदन
उत्कृष्ट विद्यालयों में दाखिला को लेकर 17 मई की शाम साढ़े पांच बजे तक राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में 29 हजार 863 फार्म विद्यालय द्वारा प्राप्त किये गये हैं। वहीं कुल 12 हजार 145 सीट है। सबसे ज्यादा आवेदन देवघर से 3247, पलामू से 2322, लोहरदगा से 2254, गिरिडीह से 1708 एवं रामगढ़ से 1498 आवेदन अबतक मिले हैं। अभिभावकों के डिमांड को लेकर 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में आवेदन जमा करने की तिथि 25 मई तक बढ़ा दी गई है। चयन परीक्षा 30 मई को होगा। प्रथम मेधा सूची 7 जून को जारी होगा। वहीं 12 जून से मेधा सूची के अनुसार एडमिशन शुरू हो जायेगा।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में सड़क पर उतरे छात्र, सांसद का फूंका पुतला… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : रांची-टाटा रोड पर ए’क्सीडेंट का LIVE वीडियो, देखें…
इसे भी पढ़ें : चलती गाड़ी में अचानक लगी आग, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : जंगलों में आग ना लगे, इसे लेकर DC गंभीर, दिये कई टिप्स…
इसे भी पढ़ें : Gmail अकाउंट बंद करने जा रहा Google, कहीं आप तो नहीं है शामिल!
इसे भी पढ़ें : अगले चार दिनों तक धूलभरी आंधी, तेज हवा के साथ यहां बारिश!
इसे भी पढ़ें : डाक पार्सल वैन से बि












