spot_img
spot_img
spot_img

गैस टैंकर में भयानक ब्लास्ट, उड़े चिथड़े…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के BIT मेसरा ओपी थाना क्षेत्र में आज भयंकर हादसा हो गया। यहां एक गैरेज में गैस टैंकर ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में टैंकर के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गये। ब्लास्ट इतना भयानक था कि इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति के चिथड़े उड़ गये। उसका हाथ और पांव धड़ से अलग होकर दूर जाकर फेंका गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में 2 लोग बेतरह जख्मी हो गये।

आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्लास्ट इतना भयावह था कि आसपास के घरों की खिड़कियां भी टूट गई। मृतक की पहचान 40 साल के संजू के रूप में हुई। वहीं घायलों में मैनुद्दीन और मणिक शामिल है। यह सभी बंगाल के रहने वाले है। खबर पाकर मौके पर सदर के थानेदार श्याम किशोर महतो दलबल के साथ पहुंचे। वहीं घटनास्थल पर फारेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है। यह गैरेज मेसरा ओपी थाना क्षेत्र से 3 किमी. दूर चूट्टू रिंग रोड के पास है। टैंकर गाड़ी का ऑनर जगन्नाथपुर क्षेत्र के जगन्नाथ साहू बताया जा रहा है।

प्रथम दृष्ट्या मामले में जो बातें सामने आई उसके अनुसार यह गैरेज रांची के छोटन प्रसाद का है। यहां मरम्मत के लिए यह गैस टैंकर 2 दिन पहले आया था। गैरेज मालिक ने बताया कि आज टैंकर में वैल्डिंग के क्रम में यह घटना घटी है। जिसकी चपेट में आने से गैस कर्मी संजू की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज सुबह साढ़े 8 बजे की है। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…

इसे भी पढ़ें : RMC की महिला कर्मचारी पर कैंची से हमला…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में एयर एम्बुलेंस की हुई शुरुआत, कैसे होगी बुकिंग, जानें यहां

इसे भी पढ़ें :धनबाद रेलवे स्टेशन पर अचानक मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें :आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सड़कों पर उतरे लोग

इसे भी पढ़ें :IED ब्ला’स्ट, उड़ गये चिथड़े…

इसे भी पढ़ें :आनंद मोहन की रिहाई पर छलक आये DM की बेवा और बेटी के आंसू… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...