RANCHI : झारखंड की राजधानी में ट्रैफिक नियम को सख्त बनाया जाएगा। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर आप तुरंत ऑन द स्पॉट ट्रैफिक जुर्माना भर सकेंगे। क्यूआर कोड और एटीएम कार्ड से अब किसी भी चौक पर ऑन स्पॉट ट्रैफिक चालान का जुर्माना भर सकते हैं। रांची के सभी चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पास मशीन होगी। पहले चालान का पैसा जमा करने के लिए आपको दफ्तर जाकर कतार में खड़ा होना पड़ता था या ऑनलाइन चालान इंटरनेट के माध्यम से जमा होती थी। अब अगर आप कोई नियम तोड़ते हैं जैसे बिना सीट बेल्ट, दो पहिया में पीछे बैठे व्यक्ति का हेलमेट नहीं पहने होना, बिना लाइसेंस के वाहन चलाना, पार्किंग, प्रेशर हॉर्न सहित कोई भी ट्रैफिक नियम के उल्लंघन का जुर्माना ट्रैफिक पुलिस तुरंत लेगी।
परिवहन विभाग का पैसा जाएगा एचडीएफसी बैंक के अकाउंट में
झारखंड सरकार के परिवहन विभाग का पैसा सीधे एचडीएफसी बैंक के अकाउंट में जमा होगा। ट्रैफिक चालान की सारी रकम भी एचडीएफसी बैंक में जमा होती है। बैंक द्वारा ही ट्रैफिक पुलिस के लिए क्यूआर कोड तैयार किया जाएगा।
रेड लाइट जंप किया तो भारी जुर्माना
रेड लाइट जंप करने पर दो पहिया के लिए 1500 रुपए व चार पहिया के लिए 2000 रुपए जुर्माना लिया जाता है। कचहरी स्थित (डीआइजी ऑफिस परिसर) ट्रैफिक ऑफिस के काउंटर पर रेड लाइन जंप का चालान भरा जा सकता है। वहां चालान की रकम सिर्फ नगद ही जमा करनी होगी, क्योंकि वह जुर्माना राशि कोर्ट को भेजा जाता है।
इसे भी पढ़ें : घूसखोरों को माफी नहीं, क्या बोल गईं CO नीतू, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :सबसे बड़ा डाका, 15 मिनट में 8 करोड़, CCTV फुटेज में 6 डकैत, देखें…
इसे भी पढ़ें :आतंक पर तीखी चोट, गैंगस्टर अमन साहू दुमका जेल शिफ्ट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :भारत लोकतंत्र की जननी, युवा संविधान को समझें, यह आज की अहम जरूरत : PM
इसे भी पढ़ें :सभी को सुलभ हो न्याय : CJI चंद्रचूड़
इसे भी पढ़ें :JKSSB करेगा 1045 जेई की बहाली, जानें कब तक करना है आवेदन
इसे भी पढ़ें :SAIL में 245 मैनेजमेंट ट्रेनी की होगी बहाली, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई
इसे भी पढ़ें :लेजेंडरी एक्टर विक्रम गोखले का निधन, पुणे में होगा अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें :RPF की ऑपरेशन डिग्निटी ने केसरी को मिलाया अपनों से
इसे भी पढ़ें :ऐसा फोन कॉल आये तो दीपक बाबू की तरह अलर्ट हो जाये








