spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची सेंट्रल जेल को खंगाल आई रांची पुलिस, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : रांची सेंट्रल जेल में आज रांची पुलिस ने भोरे-भोर रेड कर पूरे जेल परिसर को खंगाला। वर्तमान में इस जेल में कई हाई प्रोफाइल लोग बंद हैं। इनमें झारखंड मनी लाउंड्रिंग केस के कई संदेही गुनाहगार भी बंद हैं। इसमें मुख्य रूप से महिला निलंबित IAS पूजा सिंघल, पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी और बच्चू यादव शामिल है। वहीं कई छोटे-बड़े गैंगस्टर भी बंद है। CCA एक्ट के तहत कई कुख्यात अपराधी भी इसी जेल में बंद है। कुछ कैदी अपना इलाज रिम्स के पेइंग वार्ड में करा रहे हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेल के अंदर मोबाइल का बेखौफ इस्तेमाल हो रहा है। जेल के अंदर से ही कई लोग बाहर के लोग से संपर्क में है। रंगदारी तक मांगी जा रही है। वहीं कुछ कैदी जेल के अंदर से ही बाहर निकलने के लिये अपना गोटी भिड़ा रहे हैं। घंटों चली छापामारी में रांची पुलिस के हाथ क्या-क्या लगे, इसका खुलासा अबतक अधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि जेल के अंदर कुछ ऐसे-ऐसे चीजें मिले हैं, जो वहां नहीं होना चाहिये था। छापामारी का नेतृत्व रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा और पुलिस कप्तान किशोर कौशल कर रहे थे। छापामारी में सिटी एसपी, एसडीओ, सदर डीएसपी, सिटी डीएसपी सहित कई इंस्पेक्टर और थानेदार मौजूद थे।

रांची सेंट्रल जेल के अंदर छापामारी अब कोई चौंकाने वाली खबर नहीं रही। इससे पहले भी कई दफा छापा पड़ चुकी है। जेल में बंद गैंगस्टरों द्वारा बेखौफ मोबाइल फोन ऑपरेट करने की खबर बाहर उछलती रहती है। कुछ दिन पहले जेल के अंदर कई मोबाइल फोन एक्टिव मोड में पाये गये थे। जेल के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर रांची के खेलगांव थाना में भी एक केस दर्ज है। जेल के अंदर जैमर लगा हुआ है, पर वह कभी काम नहीं करता। जेल से जुड़े एक शख्स मोबाइल इस्तेमाल के रेट का बाहर प्रचार-प्रसार करते रहता है। कीमत चुकाने वाले मोबाइल का मनमानी तरीके से यूज्ड करता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...

झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते...

राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

Delhi : देश में अनाज के भंडारण और प्रबंधन को...