spot_img

जहरीले सांपों की तस्कर फीमेल चंद्रा ने खोली जुबां, चौंका गई सबको, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जहर से पीड़ित लोगों के इलाज में एंटी वेनम दवा का इस्तेमाल होता है। यह दवा बनाने में सांपो के जहर को यूज किया जाता है। देश-विदेश में जहरीले सांपों की खूब तस्करी हो रही है। तस्करों का संजाल इतना तगड़ा है कि उसे भेद पाना बेहद आसान नहीं। तस्करों का एक दूसरे से मिलना-जुलना तक नहीं होता है। सारा काम केवल फोन पर चलता है। तस्करी का सामान इधर से उधर करने में लड़कियों और महिलाओं का खूब इस्तेमाल हो रहा है। अब तो तस्करी में कॉलेज गर्ल तक को झोंक दिया गया है। चंद रुपये कमाने की लालच में उनके पांव भी अपराध के दलदल में धंसते जा रहे हैं। केवल राजधानी रांची में तस्करी के इल्जाम में कई लड़कियां जेल जा चुकी है। नशे के कारोबार में इनका ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। कुछ जगहों पर तो नशे के सौदागरों की सरदार भी महिला है। सांपो की तस्करी का खुलासा कल टाटानगर स्टेशन में हुआ। टाटानगर RPF ने रविवार की रात नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बॉगी से एक महिला चंद्रा देवी को गिरफ्तार किया। उसके पास से विदेशी नस्ल के अलग-अलग जहरीले सांप, छिपकली, कीड़े मकोड़े और अजीबों गरीब मकड़ी मिली थी। इसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है। चंद्रा देवी को नागालैंड के दीमापुर में सांपों का बैग दिया गया था। उसे यह बैग दिल्ली पहुंचना था। वह हिजली से नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर दिल्ली जा रही थी।

गिरफ्तार चंद्रा देवी ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि उसे सांपो से भरा यह बैग दिल्ली में किसी कार्तिक नाम के शख्स को देना था। इस काम के लिये उसे 8 हजार रुपये मिलने वाले थे। उसे कार्तिक का सिर्फ फोन नंबर मिला था। शुरूआती जांच में यह मामला अंतराष्ट्रीय तस्कर गैंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। पुलिस और वन विभाग की टीम पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें :रेलवे ट्रैक पार कर रही थी महिला… फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें : 20 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : 25 करोड़ का सांप नीलांचल एक्सप्रेस में कर रहा था सफर, क्या बोले थानेदार…सुनें

इसे भी पढ़ें :अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपनानी पड़ेगी पुरानी परंपरा : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :जम्‍मू में दबोचा गया अलकायदा का एक आतंकी, ग्रेनेड बरामद

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...