Kohramlive : बॉलीवुड में किंग ऑफ रोमांस कहलाने वाले अभिनेता शाहरुख की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ को आज 15 साल पूरे हो गए हैं। दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण साल 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज दीपिका ने इंडस्ट्री में 15 साल पूरे कर लिये हैं।
फिल्म में दीपिका ने किया था लीड रोल
दीपिका अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दमपर दुनिया भर में अपना फ़ेम बनाया है। बता दें की ‘ओम शांति ओम’ में दीपिका शाहरुख के साथ लीड रोल में थीं। ‘शांति’ का किरदार निभाकर दीपिका पहली ही फिल्म से छा गई थीं। दीपिका ने न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखाया है। खास बात यह है कि दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ एक बार बल्कि कई मौकों पर भारत को ग्लोबल लेवल पर खास पहचान दिलाई हैं।
75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी के मेंबर के रूप में निभाई थी भूमिका
दीपिका को 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए विशेष और बहुत ही शानदार जूरी का हिस्सा बनने के लिए चुना गया था। प्रेस को दिए एक बयान में, कान्स ने आइकन को “भारतीय अभिनेत्री, निर्माता, फ्लैन्थ्रोफिस्ट और एंटरप्रेनर के रूप में डिस्क्राइब किया गया, जो अपने देश में एक बहुत बड़ी स्टार है।” दीपिका पादुकोण इकलौती भारतीय हैं जिन्हें लुइस वुइटन और कार्टियर जैसे लक्जरी ब्रांड्स के साथ लेविस और एडिडास जैसे दिग्गज पॉप कल्चर ब्रांड ने भी ग्लोबल फेस के रूप में चुना गया है। दीपिका पादुकोण को हाल ही में किम कार्दशियन, बेला हदीद, बेयॉन्से और एरियाना ग्रांडे के साथ एक वैज्ञानिक द्वारा ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं का फैसला करने के लिए ‘गोलड्न रेशियो ऑफ ब्यूटी’ नाम की ग्रीक तकनीक का उपयोग करके 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक के रूप में लिस्ट में पेश किया गया था।
‘म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर’ में शानदार काम के लिए मिला सम्मान
बता दें कि दीपिका पादुकोण इस बेहद प्रतिष्ठित गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी लिस्ट में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय हैं, जिसमें फिजिकल परफेक्शन निर्धारित करने के लिए फॉर्मूले लागू होते हैं। लंदन के मैडम तुसाद में जहां कई मशहूर हस्तियों को अमर कर दिया गया है, वहीं दीपिका पादुकोण की ‘द स्टैच्यू ऑफ पर्पस’ टाइटल वाली इमेज का गहरा अर्थ है। अपनी स्टैच्यू के साथ, दीपिका ने लोगों को उत्थान की भावना और आशा की भावना देने की उम्मीद दी। स्टैच्यू को उनके वास्तविक जीवन अवतार पर फिल्मी किरदार के विपरीत बनाया गया था। यह भी महत्वपूर्ण है कि म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर ने दीपिका को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया। जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित और प्रभावित किया है। दीपिका ने कई हिट फिल्में किया जैसे ‘गोलियों की रासलीला राम लीला, ‘ये जवानी है दीवानी’ ,’पीकू’,’बाजीराव मस्तानी’ ‘पद्मावत’। बात करें एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों की तो जल्द ही वो शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ ‘पठान’ में दिखाई देंगी। इसके बाद दीपिका ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें : जहरीले सांपों की तस्कर फीमेल चंद्रा ने खोली जुबां, चौंका गई सबको, देखें…
इसे भी पढ़ें :71 ठिकानों पर रेड, करीब पौने दो करोड़ मिले…
इसे भी पढ़ें :यूपी के बाइक चोर का पाकुड़ में हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :जिंदा पति के मर्डर केस में बीवी को हुई जेल, सदमे में गई बाप की जान… देखें
इसे भी पढ़ें :Edible Oil Price : सस्ते हो गए खाने वाले तेल, देखें…
इसे भी पढ़ें :20 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






