Ranchi : पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार आदिवासी बचाओ मोर्चा” की अगुवाई में आज शाम रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल महिलाएं, बुज़ुर्ग, बच्चे, युवक सब एक स्वर में बोले, “अगर हमारी संस्कृति नहीं बची, तो विकास की ये इमारतें किसके लिये खड़ी होंगी?” कल यानी 4 जून को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है। रांची के सिरम टोली में बन रहा रैंप का विरोध अब मोर्चा का मंत्र बन चुका है। मोर्चा ने साफ कहा है कि दवा-दूध की दुकानें छोड़कर सब बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं को भी बंद से मुक्त रखा गया है। बंद शांतिपूर्ण होगा। आदिवासी नेताओं का इल्जाम है कि “सरकार को हमारी जमीन चाहिये, हमारे लोग नहीं।” सरकार को आदिवासी विरोधी बताया गया। नेताओं ने कहा, “आपने हमारी आस्था की कीमत नहीं समझी। अब हम चुप नहीं रहेंगे।” फूलचंद तिर्की और गीता श्री उरांव बोले, “अब ये लड़ाई सिर्फ सरना स्थलों की नहीं, पूरे झारखंड की आत्मा की रक्षा की है। हम हारेंगे नहीं। “सरकार ने अगर कान नहीं खोले, तो पदयात्रा होगी, धरना होगा और न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जायेगा।”
इसे भी पढ़ें :दो खूंखार चेहरे चिड़िया मा’रने वाले हथियार के साथ अरेस्ट
इसे भी पढ़ें :बिहार में इस महीने चुनाव! आयोग की तैयारी तेज…
इसे भी पढ़ें :सिमडेगा की एक तस्वीर, 5G वाले देश में ‘खाट एंबुलेंस’…
इसे भी पढ़ें :IED ब्ला’स्ट में जख्मी जवान को रांची लाया गया…
इसे भी पढ़ें :गिद्ध से टकराया आसमान का परिंदा, इमरजेंसी लैडिंग, फिर…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में उग्रवादियों का तांडव, आ’गजनी, पर्चा छोड़ा






