spot_img

रांची मौसम केंद्र ने जारी किया अलर्ट, अगले 3 घंटे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अगले 3-4 घंटों में गुमला, रांची, सिमडेगा, खूंटी, लातेहार जिले में झमाझम बारिश के साथ ठनका और ओलावृष्टि हो सकती है। यह अनुमान रांची के मौसम केंद्र का है। मौसम केंद्र ने संभावित जिलों के लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है। वहीं बारिश और वज्रपात से बचने के लिए पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के नीचे नहीं रहने की हिदायत दी है। मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरपूर्वी राजस्थान से नागालैंड तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बने टर्फलाइन का झारखंड के मौसम पर भी प्रभाव पड़ा है।

पिछले 24 घंटे में राज्य के लगभग सभी जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड हुई है। वहीं कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश भी हुई है। बारिश के चलते सबसे अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस तापमान डाल्टनगंज का और सबसे कम 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रांची का रिकॉर्ड किया गया है। पिछले 24 घंटे में हजारीबाग में 75.6 मिमी, जरमुंडी में 74.3 मिमी, पाकुड़ में 51.5 मिमी, पालगंज में 44.6 मिमी, लातेहार में 38 मिमी बारिश हुई है।

मौसम केंद्र मुताबिक राजधानी रांची और आसपास के इलाके में 22 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के बाद हल्की बारिश हो सकती है। 23 और 24 मार्च को रांची और आसपास के इलाकों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा।

इसे भी पढ़ें :  Bank of Baroda के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 24 मार्च तक कर लें यह काम

इसे भी पढ़ें :  Ration Card रखने वालों की लगी लॉटरी, अब मिलेगा ज्यादा राशन…

इसे भी पढ़ें : केतारी बगान में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 12 कस्टडी में… देखें

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ता रहा पत्नी के सामने, सच्चाई सामने आई तो जमाना उफ कर गया…

इसे भी पढ़ें : गोड्डा का विनोद बांका की काजल से कर रहा था शादी, अचानक पहुंची बीवी तो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...