RANCHI : कोरोना की थर्ड वेव यानी तीसरी लहर को लेकर रांची के डीसी छवि रंजन सख्त हैं। वह कोरोना से बचाव में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। वह अगले महीने से सभी स्वास्थ्य केंद्रों का मुआयना करेंगे। उन्होंने सिविल सर्जन को सभी सरकारी अस्पतालों में मैन पावर की व्यवस्था सुनिश्चित करने व टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में उक्त निर्देश दिए।
कुपोषित बच्चों को हेल्थ सेंटर लाएं
DC ने कुपोषण के मामले में भी गंभीरता दिखाई है। उन्होंने सभी मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज ( MOIC) को निर्देश दिए है कि अपने-अपने क्षेत्र में कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण उपचार केंद्र लाए। कुपोषण उपचार केंद्र में बच्चों की उपस्थिति की सही जानकारी नहीं देने और कार्य लापरवाही बरतने पर बुंडू एमओआईसी को जमकर फटकार लगाई।
मांडर BPM होंगे बर्खास्त
बैठक में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर डीसी ने बेड़ो एमओआईसी का वेतन रोकने का निर्देश दिए। DC ने कहा कि जहां भी BPM या BDM का प्रदर्शन ठीक नहीं हो रहा, वहां के एमओआईसी सूचित करें। उन पर कार्रवाई की जाएगी।साथ ही सिविल सर्जन को लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर मांडर BPM के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें :किर्गिस्तान की महिला और बेटे का दिल्ली में मर्डर, इस बिंदु पर जांच
इसे भी पढ़ें :Army Helicopter Crash, जख्मी 2 पायलटों ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :BREAKING : महंत नरेंद्र गिरि की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट मिला
इसे भी पढ़ें :खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Army जवान की फंदे पर झूलते मिली लाश
इसे भी पढ़ें :11 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
इसे भी पढ़ें :डूबने से मरी 2 बच्चियों के परिजनों को मिला पीएम आवास
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 23 श्रमिक महाराष्ट्र से इस वजह से लौटे वापस
इसे भी पढ़ें :महनार में नाबालिग हत्याकांड : मकसद में नहीं हुआ कामयाब तो मार डाला












