spot_img

रांची DC ने मरीजों से की सीधी बात, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से सीधी मुलाकात कर उनकी समस्यायें और सुझाव सुनी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की दवाओं की स्थिति, डिस्पेंसरी, स्वच्छता, स्टाफ की उपस्थिति और चिकित्सा व्यवस्था का गहन मूल्यांकन किया। मरीजों से सीधे बात कर हालचाल और इलाज की स्थिति के बारे में जाना। सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि हर जरूरी दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे।स्वच्छता, उपकरणों की उपलब्धता और स्टाफ उपस्थिति पर विशेष जोर दिया गया। किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सरकारी योजनाओं की सुविधाएं सभी जरूरतमंदों तक पहुंचें, यह सुनिश्चित करने को कहा गया।

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सदर अस्पताल जिले का अहम स्वास्थ्य केंद्र है। यहां आने वाला हर मरीज भरोसे के साथ इलाज पाये, यही हमारी प्राथमिकता है। सभी स्तरों पर सुधार होंगे और लगातार निगरानी की जायेगी।” निरीक्षण के दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : “बालिका वधू” की वो मासूम आनंदी अब होगी इसकी दुल्हनिया, फोटो वायरल…

इसे भी पढ़ें : अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई, 10 मिनट तक फ्री पार्किंग की सुविधा

इसे भी पढ़ें : फर्जी वंशावली पर बेच रहा था जमीन, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...