spot_img

अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई, 10 मिनट तक फ्री पार्किंग की सुविधा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाने और जाम से राहत दिलाने की दिशा में रांची नगर निगम ने एक अहम कदम उठाया है। निगम क्षेत्र में अब कुल 31 पार्किंग स्थल और 3 ऑटो स्टैंड चिन्हित किये गये हैं। ये ऑटो स्टैंड रातू रोड न्यू मार्केट, सदर अस्पताल (पुरुलिया रोड) और अरगोड़ा मैदान के पास स्थित हैं। निगम की बाजार शाखा की टीम ने आज इन स्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह देखा गया कि कहीं अधिक शुल्क तो नहीं वसूला जा रहा, वाहन पार्किंग व्यवस्थित है या नहीं। वहीं, पर्ची सही दी जा रही है या नहीं। टीम ने मौके पर मौजूद आम जनता और ऑटो चालकों से अवैध वसूली को लेकर फीडबैक भी लिया। जांच दल में सहायक प्रशासक निकेश कुमार, नगर प्रबंधक और बाजार शाखा के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

संवेदकों को चेतावनी
निरीक्षण टीम ने साफ कर दिया है कि अगर कोई संवेदक तय दर से ज्यादा पैसे वसूलता है या अपने अधिकृत क्षेत्र से बाहर वसूली करता है, तो उसकी अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जायेगी और कानूनी कार्रवाई की जायेगी। सभी वैध पार्किंग स्थलों पर साइन बोर्ड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसमें संवेदक का नाम, मोबाइल नंबर और दरें स्पष्ट रूप से लिखी होंगी। रांची नगर निगम ने जनता से अपील की है कि 31 अधिकृत पार्किंग स्थलों और 3 ऑटो स्टैंड के अलावा यदि कहीं और शुल्क लिया जा रहा है, तो वह अवैध है। ऐसी किसी भी शिकायत के लिये नागरिक निगम कंट्रोल रूम नंबर 18005701235 पर कॉल कर सकते हैं।

पार्किंग दरें (सभी वैध पार्किंग स्थलों पर लागू)

  • पहले 10 मिनट – निःशुल्क
  • 10 मिनट से 3 घंटे तक:
    • दोपहिया वाहन – ₹10
    • चार पहिया वाहन – ₹30
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...