spot_img
spot_img
spot_img

एक्‍शन में रांची डीसी, बोले- 31 मार्च से पहले प्राप्त आवेदनों का करें निष्पादन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : आज रांची जिला अंतर्गत सभी दिव्यांगों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। रांची डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, रांची शत्रुंजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में डीसी छवि रंजन ने इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के लाभुकों एवं रांची जिला में पंजीकृत दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करते हुए यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु ऑफलाइन आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची शत्रुंजय कुमार ने बताया की पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 13837 लाभुकों के विरुद्ध 5560 लाभुकों का ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें 3407 लाभुकों का आवेदन सत्यापन हेतु सिविल सर्जन को प्रेषित किया गया है।

आवेदनों का निष्पादन 31 मार्च 2022 से पहले करने का निदेश

सिविल सर्जन कार्यालय में प्रेषित आवेदनों में से मात्र 374 आवेदनों का सत्यापन करने पर डीसी द्वारा नाराजगी जताई गई। उन्होंने सिविल सर्जन को आवेदन के सत्यापन के लिए चिकित्सा पदाधिकारी को चिन्हित करने और एक से अधिक टीम गठित करते हुए आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन 31 मार्च 2022 से पहले पूर्ण करें।

बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शत्रुंजय कुमार ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु कक्षा एक से कक्षा 12 में पढ़ने वाले कुल 6449 दिव्यांग छात्रों को चिन्हित किया गया है। जिसमें 1379 का ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना है, शेष 5070 छात्रों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया जाना है। इस पर डीसी ने जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को मिलकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ स्कूलों को मिलाकर कलस्टर का निर्माण करें ताकि वहां दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु मेडिकल बोर्ड को भेजा जा सके। साथ ही कलस्टर में पड़ने वाले सभी स्कूलों में स्कूलवार दिव्यांग जनों की संख्या 03 मार्च तक उपलब्ध करायें।

डीसी छवि रंजन ने DDC एवं सिविल सर्जन रांची को जिला अंतर्गत कलस्टर एवं प्रखंडवार कैंप हेतु शेड्यूल तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 5 मार्च से कैंप की शुरुआत करें। डीसी छवि रंजन ने कहा कि जिन बच्चों का दिव्यांग का प्रमाण पत्र बनाया जाना है। उनकी स्वावलंबन पोर्टल पर इंट्री सुनिश्चित करें। उन्होंने इसके लिए संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और सीडीपीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु ऑफलाइन आवेदन प्राप्त करने के कार्य में संबंधित क्षेत्र की सीडीपीओ अग्रणी भूमिका निभाएं।

यूडीआईडी कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज

पासपोर्ट साइज फोटो
आधार
दिव्यांगता प्रमाण पत्र
आवासीय पता से संबंधित प्रमाण पत्र

इसे भी पढ़ें :PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारी अलर्ट : 31 मार्च से पहले कर लें ये काम!, वरना डूब जाएंगे 4500 रुपये

इसे भी पढ़ें : रसोई गैस सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी!, जानें खाते में कैसे करना है चेक

इसे भी पढ़ें : यूक्रेन के कीव और खरकीव में बम बरसा रही रूसी सेना, इतने भारतीय…

इसे भी पढ़ें : एक साल पहले बनी थी दुल्‍हन, पति ने क्‍या कर डाला…

इसे भी पढ़ें : स्टार शूटर सौरभ चौधरी का जलवा, वर्ल्ड कप में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, कार में तड़प-तड़प कर मर गये दो लोग

इसे भी पढ़ें : नहीं मिला कुत्ता तो सीने में दाग दी गोली, दिनदहाड़े मर्डर के बाद…

इसे भी पढ़ें : 105 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...