spot_img

गर्मी से पहले रांची निगम ने शुरू की तैयारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi :  राजधानी रांची में गर्मी का मौसम शुरू होते ही हर साल की तरह इस बार भी पेयजल संकट की आशंका गहराने लगी है। शहर के कई ड्राई जोन इलाकों में पानी की कमी को देखते हुये रांची नगर निगम ने इस बार पहले से ही तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम और Public Health Engineering Department के बीच तालमेल बनाकर जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। नगर निगम की ओर से शहर में सरकारी बोरिंग की सफाई, खराब पड़ी पानी टंकियों की मरम्मत और जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। वहीं, पेयजल आपूर्ति के लिये उपलब्ध टैंकरों को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। फिलहाल निगम के पास करीब 60 पानी के टैंकर उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से ड्राई जोन वाले इलाकों में पानी पहुंचाया जाता है। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि रात में ही टैंकरों को भरकर तैयार रखा जाये, ताकि सुबह से प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू की जा सके। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बताया कि इस बार गर्मी को देखते हुये निगम पूरी तरह सतर्क है और पेयजल आपूर्ति को सुचारु रखने के लिये हर संभव कदम उठाये जा रहे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक रांची शहर में प्रतिदिन लगभग 20.45 करोड़ लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है, जो औसत जरूरत से अधिक मानी जाती है। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में पानी की किल्लत बनी रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका मुख्य कारण पुरानी पाइपलाइनों में लीकेज, अवैध कनेक्शन और असमान वितरण है। अनुमान है कि रोजाना करीब 4 करोड़ लीटर पानी लीकेज और अवैध कनेक्शन के कारण बर्बाद हो जाता है।  नगर निगम के अनुसार नई जलापूर्ति परियोजनाओं के तहत अब तक 60,932 से अधिक घरों को नल से जल कनेक्शन दिया जा चुका है। वहीं, करीब 489.27 किलोमीटर लंबा वितरण नेटवर्क विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है, ताकि भविष्य में जल वितरण को संतुलित किया जा सके।

इसे भी पढ़े :‘बाहुबली’ अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, जानें…

इसे भी पढ़े :झारखंड में 4 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द… जानें क्यों

इसे भी पढ़े :13 साल की पीड़ा अंत, हरीश राणा को नम आंखों से विदाई

इसे भी पढ़े :25, 35 या 45? LPG बुकिंग नियमों पर सरकार का बड़ा खुलासा… जानें

इसे भी पढ़े :पुलिस कमिश्नर और जांच अधिकारी हाजिर हो, SC ने कहा शर्मनाक…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...